Breaking News

रामपुर में मतगणना जारी, आसिम राजा-घनश्याम के बीच कांटे की टक्कर, जानें हर अपडेट

अशाेक यादव, लखनऊ। रामपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। एडीजी बरेली राजकुमार की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी मतगणना कार्मिकों और एजेंटों को मतगणना पंडाल के भीतर प्रवेश दिया गया। इस दौरान मोबाइल फोन और माचिस या कोई संदिग्ध वस्तु अंदर नहीं ले जाने दी गई।

12:02 PM : आसिम राजा को झटका, एक साथ कम हुई चार हजार की लीड
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को झटके वाली खबर है। उनकी लीड एक साथ चार हजार घटी है। एक साथ करीब चार हजार वोटों की बढ़त कम हुई है। आसिम को 220687 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के घनश्याम को 216730 वोट मिले हैं। अब आसिम 3957 वोटों से आगे हैं। इससे पहले की गिनती में आसिम भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से करीब 15 हजार वोटों से आगे हुए थे। फिर यह लीड घटकर सात हजार पर आ गई थी। लेकिन अब 3957 पर आ गई है। अब भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी लगातार वोटों में बढ़त बना रहे हैं।

11:55 AM : रामपुर में सपा के आसिम राजा की बढ़त घटी, अब 7587 से आगे, भाजपा को राहत
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा की बढ़त एकाएक घटी है। एक साथ करीब छह हजार वोटों की बढ़त कम हुई है। आसिम को 207181 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के घनश्याम को 199594 वोट मिले हैं। अब आसिम 7587 वोटों से आगे हैं। इससे पहले की गिनती में आसिम भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। इस तरह छह हजार वोटों की बढ़त एक साथ कम हुई है। जोकि भाजपा प्रत्याशी के लिए राहत की खबर हो सकती है।

11:40 AM : रामपुर में सपा के आसिम राजा की बढ़त घटी, अब 12494 से आगे
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा की बढ़त एकाएक घटी है। एक साथ करीब तीन हजार वोटों की बढ़त कम हुई है। आसिम को 189424 वोट मिले हैं जबकि 176930 वोट मिले हैं। अब आसिम 12494 वोटों से आगे हैं। इससे पहले की गिनती में आसिम भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी से करीब 15 हजार वोटों से आगे थे। इस तरह तीन हजार वोटों की बढ़त एक साथ कम हुई है।

11:30 AM : सपा के आसिम राजा की बढ़त बरकरार 15409 वोटों से आगे
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में यहां समाजवादी पार्टी के आसिम राजा की बढ़त बरकरार है अब 15409 वोटों से आगे हो गए हैं।

10:48 AM : रामपुर में सपा ने बढ़त मजबूत की
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में यहां समाजवादी पार्टी के आसिम राजा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के बीच सीधी टक्कर हो रही है। सपा के आसिम राजा 10044 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा पिछड़ गई है।

  • आठवें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 12439 जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 9827 वोट मिले सपा के आसिम राजा 2612 वोटों से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक सपा के आसिम राजा को अभी तक 160577 तो भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 150533 वोट मिले हैं। इस तरह अभी तक सपा के आसिम राजा 10044 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • पांचवें राउंड में सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 12849 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 10592 वोट मिले सपा के प्रत्याशी आसींद राजा 2257 वोटों से आगे हैं।
  • तीसरे राउंड में सपा के आसिम राजा को 10325 जबकि भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को 13221 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी 2896 वोटों से आगे थे।
    चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी आसिफ राजा को 13792 और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 9137 वोट मिले सपा के आशिक राजा 4655 वोटों से आगे हो गए।
  • दूसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 1958 मतों से आगे हुए। दूसरे राउंड में सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10628 जबकि भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 12586 वोट मिले।
  • लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 361 मतों से आगे रहे। घनश्याम सिंह लोधी को पहले राउंड में 10990 जबकि सपा के प्रत्याशी आसिम राजा को 10629 वोट मिले।
  • मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना टेबल तक लाने के लिए कर्मचारियों ने शुरूआत कर दी है। अधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम की सील तोड़कर मतगणना के लिए कार्मिक तैयारी कर रहे हैं। सपा के प्रत्याशी आसिम राजा सुबह से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। आसिम राजा ने दो दिन पहले ही आरोप लगाते हुए मतगणना में भारी धांधली होने की आशंका जताई थी। पूर्व मंत्री आजम खां ने भी कहा था कि हम भारी मतों से जीत रहे हैं, लेकिन हमें मतगणना में धांधली होने की पूरी आशंका है। इस तरह से आरोप प्रत्यारोपों के बीच मतणना शुरू हो चुकी है

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सुबह से ही मौके पर मौजूद हैं। मंडी समिति के मुख्य गेट पर सपा और भाजपा के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई है। यह लोग अपने-अपने प्रत्याशी की जीत की सूचना मिलने के इंतजार में हैं।

Loading...

Check Also

केजरीवाल का ऐलान : दो दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, जाऊंगा जनता के बीच. …

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CM पद से ...