कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश

अशाेक यादव, लखनऊ। सोमवार को राजधानी लखनऊ सहित कई जगहों पर हल्की बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार बने हुए हैं। हालांकि कई जगहों पर धूप वाला मौसम रहेगा। IMD  के अनुसार यूपी में 15 जून के आस-पास मानसून दस्तक दे सकता है।

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज गर्मी से राहल मिलेगी। दिनभर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को धूप वाला मौसम रहेगा।

वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकली रहेगी इस वजह से लोगों को गर्मी सताएगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 159 है। आगरा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ताजनगरी में आज दिन भर धूप वाला मौसम रहेगा।

Related Articles

Back to top button