दिल्ली में सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश: सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में सभी सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह निर्देश मीडिया में आयी उस खबर के बाद आया है कि त्यागराज स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए समय से पहले बंद कर दिया जाता है ताकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अपने कुत्तों को वहां घुमा सके।

खबर को टैग करते हुए सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसी खबरें हमारे संज्ञान में आयी हैं कि कुछ खेल केंद्रों को जल्दी बंद किया जा रहा है, जिससे देर रात तक खेलने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी केंद्रों को रात 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुला रखने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button