पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, 7 अप्रैल तक होंगे आवेदन, छह से 10 जून तक होगा एग्जाम

The Union Minister for Finance and Corporate Affairs, Smt. Nirmala Sitharaman addressing a Press Conference, in New Delhi on June 28, 2021.

लखनऊ। नये शैक्षिक सत्र में पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए छात्र 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रवेश परीक्षा 6 से 10 जून तक आयोजित की जायेगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के सचिव रामरतन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए 15 फरवरी से आनलाइन माध्यम से आवेदन शुरू हो चुके हैं प्रक्रिया 17 अप्रैल तक चलेगी।

रामरतन ने बताया कि छात्रों को आवेदन-पत्र में सुधार में सुधार के लिए 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक का मौका दिया जाएगा। छात्रों के अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र का आवंटन 16 मई से 23 मई के बीच होगा। वहीं प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र परिषद की वेबसाइट पर 29 मई से उपलब्ध रहेगा। सचिव कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 में अधिक से अधिक आवेदनों के लिए पालीटेक्निक संस्थाओं, जिला विद्यालय निरीक्षकों, विद्यालयों, आकाशवाणी के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

रामरतन ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए जोन एवं केन्द्रों का निर्धारण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संस्थाओं के प्रधानाचार्यों से संस्था कार्मिकों की सूची मांगी गई है। इनके तहत केंद्र पर्यवेक्षकों को 30 मई से 31 मई के बीच केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं, विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति 31 मई से से 1 मई तक की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 11 से 15 जून के बीच प्रश्न, उत्तर विकल्प एवं उत्तर कुंजी मिलान का समय निधार्रित किया गया है। वहीं 17 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 के परीणाम घोषित किए जाएंगे। संस्थावार पाठ्यक्रमों की सीट मैट्रिक्स तैयार करने की प्रक्रिया 20 मई से 15 जून तक चलेगी। वहीं ऑनलाइन काउंसिलिंग 20 जून से 15 अगस्त तक चलेगी. 15 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button