श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम, तमिलनाडु। श्रीलंका की नौसेना ने कत्चाथीवु के अपतटीय क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान रविवार तड़के आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मस्त्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि कई मछुआरे 26 फरवरी को रामेश्वरम से मशीनीकृत नौकाओं में मछली पकड़ने के लिए निकले थे।

भारतीय मछुआरे जब पाक जलडमरूमध्य में मछली पकड़ रहे थे, तभी वहां श्रीलंकाई नौसैनिक पहुंच गए और आठ मछुआरों को पकड़ लिया। मछुआरों के संघों के मुताबिक नौसेना के कर्मियों ने मछली पकड़ने के जाल भी काट दिये। फिर से मछुआरों को गिरफ्तार करने के बाद, यहां मछुआरों में तनाव और चिंता है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए कदम उठाए।

Related Articles

Back to top button