रात ढाई बजे यूक्रेन पर हमला करेगा रूस, अमेरिकी रक्षा सूत्र का दावा- पुतिन कर सकते हैं ऐलान

PTI24-08-2020_000073B

नई दिल्ली।अमेरिकी रक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि कल सुबह साढ़े पांच बजे(स्थानीय समयानुसार) रूस अपने सैनिकों के साथ यूक्रेन पर हमला करेगा। अमेरिका का ये भी दावा है कि तड़के तीन बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हमले की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना बुधवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 3 बजे व्लादिमीर पुतिन की घोषणा के बाद साढ़े 5 बजे कई मोर्चों पर यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर देगा। भारतीय समयानुसार, युद्ध का ऐलान आज रात साढ़े 12 बजे होगा। जबकि देर रात ढाई बजे रूस यूक्रेन के हिस्सों पर हमला बोल देगा। द मिरर का कहना है कि रूसी सैनिकों के साथ युद्ध टैंक सीमा पार करने से पहले कीव के सैन्य और सरकारी कमांड और नियंत्रण केंद्रों पर हवाई हमला करेगा। अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, रूस की पहली कोशिश राजधानी कीव को अपने कब्जे में लेने की होगी।

एक वरिष्ठ अमेरिकी सूत्र ने द मिरर को बताया कि अपने सैन्य बलों का उपयोग करके रूस यूक्रेन के दक्षिणी तट पर एक साथ भी हमला कर सकता है। उन्होंने एक पंक्ति के साथ चेतावनी दी- बुधवार तड़के तीन बजे। गौरतलब है कि यूक्रेन की पूर्वी सीमा के पास रूस के पास 126,000 से अधिक सैनिक हैं और उत्तर में बेलारूस में 80,000 सैनिक हैं।

Related Articles

Back to top button