बिधूना, औरैया । दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ढिकियापुर कंचौसी बाजार निवासी राजेश कुमार के चार वर्षीय पुत्र कृष्णकांत की विगत एक दिन पहले प्राथमिक विद्यालय ढिकियापुर कंचौसी बाजार में कार्यरत अध्यापक आदित्य की लापरवाही के कारण डंडा लेकर दौड़ाने के दौरान बांया पैर टूटने से गंभीर हालत हो गई थी।उक्त बच्चे का पिता बेहद गरीब है,मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है,इस संबध में पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि अध्यापक सुबह घर पर आकर सीधे धमकाने लगा और सीधे तौर पर कहा कि पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र तुरन्त वापस लेलो मेरे बारे में तुम जानते नही हो ,ऐसे प्रार्थना पत्रो से कुछ नही होने वाला अगर प्रार्थना पत्र वापस नही लिया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है।बच्चे के पैर में फ्रेक्चर होने से पूरी पढाई भी प्रभावित हो गई है। लड़के की मां ने बताया कि पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है,अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही हुई है. इस संबंध में चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया पीड़ित पक्ष को बुलाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं।
Related Articles
कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति की बैठक में सोनिया गांधी ने की कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश
August 24, 2020
उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रधान वित्त सलाहकार गीतिका, अब रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (योजना) के पद पर नियुक्त
April 23, 2026
Check Also
Close
-
नई फिल्म पर अदा बोलीं- कभी सोचा न था, आदमी का किरदार निभाऊंगी
December 5, 2020