रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए किए गए विशेष प्रबंध, विशेष ट्रेनों एवं अतिरिक्त कोच की व्यवस्था

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस क्रम में दिनांक 30.08.2026 को ट्रेन संख्या 04213 आरक्षित विशेष ट्रेन AY से ANVT, ट्रेन संख्या 04217 आरक्षित विशेष ट्रेन BSB से NDLS तथा ट्रेन संख्या 04202 अनारक्षित विशेष ट्रेन LKO से BSB का संचालन किया गया।

यात्रियों की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 12429 में 29 एवं 30 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त 3AC कोच लगाया गया।

इसके साथ ही लखनऊ, वाराणसी सहित प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन एवं यात्री सुविधा के लिए 50 अतिरिक्त RPF कर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा बैरिकेडिंग, नियमित उद्घोषणा तथा RPF/GRP एवं वाणिज्य विभाग के समन्वय से निगरानी की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रियों का आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित बना रहे।

Related Articles

Back to top button