
अशोक यादव, लखनऊ / प्रयागराज : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्त्ववधान में अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” एवं सामाजिक न्याय सम्मेलन का भव्य व सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हजारों की संख्या में किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी के संघर्ष को रेखांकित किया
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी तमाम तकनीकी सबूतों के साथ देश भर में हो रही वोट चोरी को लगातार उजागर कर रहे हैं। बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें सजा देने के बजाय संरक्षण दे रही है। विशिष्ट अतिथि व यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मतदाताओं को कड़े शब्दों में सचेत किया तथा देश के संवैधानिक ढांचे को बचाने हेतु दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय रैली में भारी संख्या में पहुँचने का संकल्प दिलाया।

आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद की राह पर वीरेंद्र चौधरी ने भरी हुंकार
ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिन्द ने आबादी के अनुपात में आरक्षण व जातीय जनगणना की पुरज़ोर वकालत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने वोट के अधिकार की रक्षा हेतु जनता से सड़क पर उतरने की अपील की। सीएलपी लीडर व विधायक वीरेंद्र चौधरी ने इसे तानाशाही के विरुद्ध आज़ादी की दूसरी लड़ाई करार दिया। ओबीसी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज यादव ने टीजीटी (TGT) शिक्षक भर्ती में आरक्षण लूट और लेटरल एंट्री का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर निशाना साधा।

वरिष्ठ कप्तानों की रही मौजूदगी – कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रांतीय मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद के अनुसार, इस गरिमापूर्ण मंच पर अनुग्रह नारायण सिंह, सुशील पासी, देवेंद्र निषाद, जितेंद्र पटेल, विजय बहादुर यादव, डॉ. राजकुमार मौर्या, राम किशुन पटेल, दिनेश यादव, विक्रम सिंह पटेल, मनोज पटेल, अशोक महतो, लक्ष्मी गुप्ता, राज बहादुर निषाद, राजेश्वरी पटेल, संदीप चौधरी, मंजू मौर्य, दीपक पटेल, राम प्यारे पाल, मनोज पासी, असरार नियाजी, संकल्प पटेल, धनंजय पटेल, द्वारिका पाल, नीरज मिश्रा तथा महातिम सिंह सहित कई प्रबुद्ध राजनीतिक प्रहरी उपस्थित रहे।