बीबीएयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ, 26 जुलाई तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में प्रशासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्रावास आवेदन का गूगल फॉर्म लिंक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के विश्वविद्यालय में पंजीकृत ई-मेल पते पर भेज दिया गया है। सभी पात्र विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 26 जुलाई सायं 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि यदि आवेदन लिंक उनके ई-मेल इनबॉक्स में दिखाई नहीं देता है, तो वे अपने स्पैम (Spam) फ़ोल्डर की भी जाँच करें। यह आवेदन लिंक केवल बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ही उपलब्ध है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रावास आवंटन की आगामी प्रक्रिया समयबद्ध रूप से संपन्न की जा सके।

Related Articles

Back to top button