अजय साल्वे बने कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

राहुल यादव, भोपाल- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष  कमलनाथ  (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री  जेपी धनोपिया  के अनुमोदन पर समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग भार्गव ने कांग्रेस के युवा नेता अजय साल्वे को भोपाल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज कल्याण प्रकोष्ठ भोपाल में जितने भी सामाजिक और धार्मिक गैर राजनीतिक संगठन कार्य कर रहे हैं उनसे समन्वय स्थापित कर उनके साथ कार्य करना है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय साल्वे का कहना है कि वे शहर के सभी सामाजिक संगठनो के साथ मिलकर वे उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनको कांग्रेस की विचार धारा के बारे में बताकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोडने का प्रयास करेंगे। साल्वे ने नियक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।

Related Articles

Back to top button