
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 43 रेल कर्मचारी सोमवार 31 अगस्त 2026 को अपनी दीर्घ एवं समर्पित रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभागार में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्रीमती अरिमा भट्टनागर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में किए गए योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र प्रदान किए गए। उ उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा उत्तर रेलवे के साथ बिताए अपने कार्यकाल को स्मरण किया।