
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित बंगाली फिल्म ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। दुर्गा पूजा 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी शुरू हो गई है।
फिल्म की घोषणा के बाद से ही दुनियाभर में बसे बंगाली दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। विदेशों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पकड़ का संकेत दे रही है।
फिल्म में एक्शन, इमोशन, मिस्ट्री और बड़े स्तर की कहानी देखने को मिलेगी। शिबोप्रसाद मुखर्जी कुख्यात डाकू की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जीशु सेनगुप्ता दमदार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। सोहिनी सरकार झिमली के लोकप्रिय किरदार में वापसी करेंगी।
निर्देशकों ने कहा कि अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिली प्रतिक्रिया से वे बेहद उत्साहित और आभारी हैं। उन्होंने बंगाली सिने क्लब ऑस्ट्रेलिया के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही इसके प्रति माहौल और उत्साह बढ़ा दिया है।

