
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी स्किल बेस्ड (नॉन-सीयूईटी) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में पीजी स्किल बेस्ड (नॉन-सीयूईटी) के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फिल्म एंड थिएटर एक्टिंग एंड एडिटिंग, पी.जी. डिप्लोमा इन मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पी.जी. डिप्लोमा इन योगा थेरेपी, पी.जी. डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन एवं एम.बी.ए. (एग्जीक्यूटिव) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा।
पंजीकरण शुल्क यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है।
पात्र अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध बीबीएयू सूचना बुलेटिन एवं पीजी स्किल बेस्ड (नॉन-सीयूईटी) कार्यक्रमों के प्रवेश प्रॉस्पेक्टस 2026-27 को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
न कौशल आधारित कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन एवं रोजगारपरक क्षेत्रों में आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने के इच्छुक अभ्यर्थी इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपने अकादमिक एवं व्यावसायिक कौशल को और मजबूत कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने की अपील की है। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के टोल-फ्री नंबर 18001805789 पर या संबंधित विभाग में संपर्क कर सकते हैं।