
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए जम्मू मंडल द्वारा कश्मीर घाटी के बनिहाल – बारामूला रेल खंड पर ट्रैक अनुरक्षण का कार्य कराया जा रहा है। गर्मी के मौसम में ट्रैक को मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए यह कार्य जरूरी है।
इस कार्य को आसानी से पूरा करने के लिए 11 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक इस रूट पर ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस दौरान कश्मीर घाटी में चलने वाली 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रद्द की जाने वाली ट्रेनें हैं:
गाड़ी संख्या 74615 बनिहाल – बारामूला, गाड़ी संख्या 74632 बारामूला – बडगाम और गाड़ी संख्या 74628 बडगाम – बनिहाल। ये सभी ट्रेनें 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक नहीं चलेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी आईआरसीटीसी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेल मदद 139 पर जरूर चेक कर लें। असुविधा के लिए रेलवे खेद व्यक्त करता है और यात्रियों से सहयोग की अपील करता है।
