उप मुख्यमंत्री मौर्य ने स्वामी मधुसूदन जी महाराज का लिया आशीर्वाद

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार लखनऊ के इन्दिरा नगर स्थित अध्यात्म योग मिशन, हरिद्वार के संस्थापक परम पूज्य स्वामी मधुसूदन जी महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने स्वामी जी से भेंट कर आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की तथा समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

मौर्य ने स्वामी मधुसूदन जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक परंपराएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनसे समाज को सदैव प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है।

स्वामी मधुसूदन जी महाराज ने उप मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए जनकल्याण एवं लोकहित के कार्यों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आश्रम के संतगण, श्रद्धालु एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button