गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म सं. 09 कैबवे साइड का हुआ सौंदर्यीकरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर : पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म सं. 09 कैबवे साइड पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है।

स्टेशन निदेशक, गोरखपुर रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत कैबवे साइड पर नई घासों के त्रिकोणीय पैच लगाए गए हैं। नालियों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया है। बाउंड्री वॉल पर रंगीन एवं आकर्षक चित्रकारी तथा 700 मीटर तक खंबो पर तिरंगा लाइटस् लगायी गई है।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया की इस पहल से स्टेशन परिसर का स्वरूप और अधिक मनोहारी हुआ है। लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि रेल यात्रा को यात्रियों के लिए सुखद एवं यादगार बनाया जाये !

Related Articles

Back to top button