
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जौनपुर / शाहगंज : शाहगंज यार्ड का चरण-I कमीशनिंग 05.10.2024 को किया गया था। हालाँकि, लाइन नंबर 1, 2 और 3 को चालू नहीं किया जा सका क्योंकि इन लाइनों को मौजूदा स्टेशन भवन को तोड़ने के बाद जोड़ा जाना था। अब, इसे चालू कर दिया गया है और निम्नलिखित सुविधाएं जोड़ी गई हैं :
चरण-II में नई सुविधाएं बनाई गईं
- एक नए स्टेशन भवन का निर्माण (132 x 10.40 मीटर और पोर्च आकार 24.30 x 9.65 मीटर)।
- प्लेटफार्म 1 से 6 को जोड़ने वाले 6.0 मीटर चौड़े नए एफओबी का प्रावधान।
- नए उच्च-स्तरीय प्लेटफार्म-1 (643 मीटर × 12.0 मीटर चौड़ा) का विकास।
- नये उच्च स्तरीय प्लेटफार्म-2 (625 मीटर) का विकास।
- लाइन नंबर 1, 2 और 3 को जोड़ना और चालू करना।
- पार्किंग क्षेत्र 1675 वर्गमीटर का विकास।
- सर्कुलेटिंग एरिया सड़क 255 मीटर x15 मीटर का विकास
परिचालन लाभ - यात्री ट्रेन परिचालन के लिए अब 2 अतिरिक्त उच्च स्तरीय प्लेटफार्म उपलब्ध हैं।
- यातायात संचालन के लिए 3 अतिरिक्त लाइनें उपलब्ध हैं।
- एनईआर की ओर से ट्रेनों की आवाजाही अब दोनों दिशाओं में संभव है, जिससे परिचालन लचीलापन और क्षमता बढ़ेगी।