
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, छिबरामऊ – कन्नौज : प्राथमिक विद्यालय, छिबरामऊ पश्चिम में मुख्य अथिति माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व प्रवक्ता ऋषि भूमि इण्टर कालेज अशोक कुमार सिंह राठौर ने समस्त कक्षाओं में प्रथम – द्वितीय – तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत किया । उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 06 वर्ष के बच्चों का विद्द्यालयों में नामांकन अवश्य कराएं। नवीन सत्र का शुभारंभ 01 अप्रैल से हो रहा है अभिभावक बच्चों का अधिक से अधिक प्रवेश कराकर बच्चों को शिक्षा व्यवस्था की मुख्यधारा से जोड़ें।
राठौर ने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें । जिससे उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार की योजनाओं का बच्चों को लाभ मिल सके, शिक्षा व्यवस्था को सुद्रण बनाने के लिए विभिन्न योजना चल रही है ! सरकार बच्चों को ड्रेस, जूता, मौजा, बैग, पुस्तक, गर्म गर्म ताजा खाना की व्यवस्था कर रही है ! अभिभावक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, साथ ही विद्यालय से वापस आने के बाद अभिभावक बच्चों की कॉपियां भी देखें कि विद्यालय में बच्चों को क्या पढ़ाया गया है और अगर कहीं पर इस तरह से देखा जाए कि बच्चों की कॉपी में कक्षा में या होमवर्क न दिया गया हो तो अभिभावक मासिक SMC की बैठक में अपनी समस्या को रखें।

सभी शिक्षक पूरी मेहनत,लगन के साथ बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराएं एवं समय-समय पर आने वाली योजनाओं का भी लाभ दें ।प्राथमिक विद्यालय, छिबरामऊ पश्चिम के प्रधानाध्यापक कुलदीप यादव ने कहा कि बच्चों की बेहतर व्यवस्था के लिए साफ सफाई, पेयजल, बैठने के लिए हवादार कमरे एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु विद्यालय में मुख्य द्वार पर गेट लगा है और आने-जाने का सुगम रास्ता है !
उन्होंने अभिभावकों से निवेदन करते हुए कहा कि अपने 0 6 वर्ष के बच्चों को विद्यालय में अवश्य प्रवेश दिलाऐं, तथा 06 वर्ष से कम उम्र बच्चों को अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रवेश दिलाऐं।

इस अवसर पर अभिभावक सभासद नरेंद्र शर्मा, विजय कुमार, गौतम, रोहित, हिमांशु गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, रवि शर्मा, छैला बाथम शिखा गुप्ता, नम्रता, रश्मि दुबे, सीमा यादव आदि उपस्थित रहे।
