स्वास्थ्य Archives - Suryoday Bharat

मंत्री शर्मा ने मऊ में सईदी रोड का लोकार्पण कर, मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे।

अपने संबोधन में मंत्री शर्मा ने मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।

अपने भ्रमण के दौरान मंत्री शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post मंत्री शर्मा ने मऊ में सईदी रोड का लोकार्पण कर, मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ appeared first on Suryoday Bharat.

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डलीय चिकित्सालयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० रमेश चन्द्र के निर्देशन में मण्डल के चिकित्सालयों पर विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर ‘स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें’ (Together for health. Stand with science) विषय पर आधारित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर, ऐशबाग रेलवे पॉली क्लीनिक तथा उप मण्डलीय चिकित्सालय गोण्डा पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में इस थीम के तहत यह स्वास्थ्य शिविर वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने और स्वास्थ्य विज्ञान में जन विश्वास को पुनः स्थापित करने पर केंद्रित करना है। जिसके अंतर्गत वैज्ञानिक तरीकों, जानवरों, पौधों और पृथ्वी के संरक्षण हेतु ‘एक स्वास्थ्य’ शिविर जिसमें टीकाकरण, ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम, स्वच्छता, जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण एवं स्वस्थ जीवनशैली का पालन आदि विषयों पर चर्चा की गई। जिसका उद्देश्य सत्त विकास और संपूर्ण मानवता का कल्याण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर ऐशबाग पॉली क्लीनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय तिवारी ने उपस्थित मेडिकल कर्मचारियों एवं रेलकर्मियों को उन्नत एवं स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया तथा इसके परिणाम स्वरुप व्यक्ति तथा उसके परिवार एवं समाज में आने वाले सकारात्मक परिणामों से अवगत कराया।

इस स्वास्थ्य शिविर में बादशाहनगर चिकित्सालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनीता गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनामिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अयाज अहमद तथा ऐशबाग पॉली क्लीनिक में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० दीक्षा चौधरी, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ० रंजना पाटनी, डेंटल सर्जन डॉ. रुचिका किशोर तथा उप मण्डलीय चिकित्सालय, गोण्डा में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी.के मोर, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. मिश्रा, सहायक मण्डल चिकित्सा अधीक्षक डॉ सचिन एवं सीएमपी/गोण्डा डॉ प्रतिभा सिंह तथा मण्डल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

The post पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डलीय चिकित्सालयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित appeared first on Suryoday Bharat.

एनटीपीसी के सहयोग से 62.10 लाख की लागत से जिला अस्पताल, मऊ में विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से जनपद मऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उनके विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी के सहयोग से जिला अस्पताल मऊ में 62.10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की जाएगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नया बल मिलेगा।

इस योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में इको मशीन, सी आर्म मशीन, लेप्रोस्कोपी एवं वेंटिलेटर सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से मरीजों को अब जटिल ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार की सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को त्वरित राहत मिल सकेगी।श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे आमजन को सीधे लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित कार्यशैली के कारण ही इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। एनटीपीसी द्वारा दिया गया सहयोग सामाजिक दायित्व के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी। मंत्री शर्मा ने एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का हृदय से आभार व्यक्त किया।

The post एनटीपीसी के सहयोग से 62.10 लाख की लागत से जिला अस्पताल, मऊ में विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं appeared first on Suryoday Bharat.

हम मिल कर करेंगे डेंगू-मलेरिया पर वार : ब्रजेश पाठक
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : हम मिल कर डेंगू और मलेरिया पर वार करेंगे। आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ है। साथ ही दस से 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक अभियान भी संचालित होगा। दोनों ही विशेष अभियानों के माध्यमों से मच्छरजनित बीमारियों पर हम वार करेंगे। इन अभियानों में 13 विभागों का समन्वय रहेगा। हमारी सरकार प्रदेश की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बुधवार को बलरामपुर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि वर्ष 2018 में 13 विभागों के सहयोग से मात्र सात जिलों में प्रारंभ किए गए इन अभियानों की सफलता को देखते हुए इन्हें समस्त 75 जनपदों में लागू किया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस अभियान मे नोडल विभाग का कार्य करता है तथा अन्य विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

आशा बहुएं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दस्तक अभियान की धुरी हैं। दस्तक अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष तीन बार ये कार्यकर्ता चार करोड़ से अधिक मकानों पर व्यक्तिगत रूप से जाकर रोगों से बचाव त्वरित उपचार एवं निदान तथा पर्यावरणीय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित संदेश जनता को देते हैं। गर्भवती महिलाओं को रोगों से बचाव, ग्राम स्तर पर संवेदीकरण बैठकें, पेयजल को शुद्ध करने के तरीके तथा मच्छर निरोधी गतिविधियों जैसे अनेक कार्य भी साथ में संपादित किए जाते हैं ।

रोगियों की संख्या में लगातार कमी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017 में दिमागी बुखार के 4724 रोगियों की तुलना में वर्ष 2025 में मात्र 694 रोगी सूचित हुए हैं। वर्ष 2017 में जापानीज इन्सेफेलाइटिस के 693 रोगियों की तुलना में वर्ष 2025 में मात्र 63 रोगी सूचित हुए। डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग की रोकथाम हेतु प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में 89 (86 सेंटिनल तथा 03 एपेक्स) प्रयोगशालाएं क्रियाशील कर डेंगू की उन्नत जांच सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं।

जागरूकता रैली को किया रवाना

डिप्टी सीएम ने जागरूकता रैली, प्रचार वाहनों और फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई), काला जार, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों में उल्लेखनीय कमी आई है और जेई के मामले शून्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को जनआंदोलन बनाएं। घरों और आसपास जलजमाव न होने दें तथा पुराने बर्तन, टायर, गमलों की प्लेट, फ्रिज की ट्रे और कूलर आदि में पानी जमा न होने दें और नियमित सफाई रखें।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार अमित कुमार घोष, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. पवन कुमार अरुण, विशेष सचिव धीरेंद्र सचान, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. एच.डी. अग्रवाल, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे, निदेशक, बलरामपुर चिकित्सालय डॉ. कविता आर्य, अपर निदेशक, स्वास्थ्य, लखनऊ डॉ. जी.पी. गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एन.बी. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

The post हम मिल कर करेंगे डेंगू-मलेरिया पर वार : ब्रजेश पाठक appeared first on Suryoday Bharat.

सिविल अस्पताल निदेशक डॉ कजली गुप्ता की सेवानिवृत्त एवं डॉ जी पी गुप्ता के पदभार ग्रहण पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, लखनऊ की निदेशक डॉ कजली गुप्ता की मंगलवार सेवानिवृत के उपरांत चिकित्सालय के सभागार में विदाई समारोह संपन्न हुआ, तदोपरांत चिकित्सालय के निदेशक का पदभार लोकप्रिय वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉक्टर जी पी गुप्ता ने ग्रहण किया।

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेश चंद्र पांडे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सुनील यादव, जीसी दुबे, सरवन चौधरी, आनंद प्रकाश मिश्रा, महेंद्र रावत, रजनीश पांडे, प्रशासनिक अधिकारी मनोज उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक उमेश क्वात्रा, अनिल कुमार आदि ने डॉ कजली गुप्ता का सम्मान किया और नये निदेशक को बधाइयां दी ।

विदाई एवं सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों ने डॉ कजली गुप्ता द्वारा विगत 9 माह में सिविल अस्पताल में किए गए कार्यों की सराहना की ।

The post सिविल अस्पताल निदेशक डॉ कजली गुप्ता की सेवानिवृत्त एवं डॉ जी पी गुप्ता के पदभार ग्रहण पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित appeared first on Suryoday Bharat.

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल : सीतापुर स्थित हेल्थ यूनिट पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रमेश चन्द के निर्देशन में लखनऊ मण्डल में निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सीतापुर स्थित हेल्थ यूनिट पर एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डा0 सत्यजीत मौर्या, मण्डल चिकित्सा अधिकारी द्वारा सीतापुर स्टेशन पर कार्यरत 42 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परार्मश प्रदान किया गया।

The post पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल : सीतापुर स्थित हेल्थ यूनिट पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.

एचआईवी/एड्स विषय पर राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा सोमवार 23 मार्च 2026 को राज्य सूचना विभाग के सभागार, लखनऊ में एचआईवी/एड्स विषय पर राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी का प्रसार, सामाजिक कलंक को कम करना तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक रमेश श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी सहित सूचना विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

संयुक्त निदेशक रमेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तथ्यात्मक एवं संवेदनशील रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है तथा लोगों को जाँच और उपचार सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

कार्यशाला में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार भारत में लगभग 25.44 लाख लोग एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं, जिनमें लगभग 45 प्रतिशत महिलाएँ तथा लगभग 2.75 प्रतिशत बच्चे शामिल हैं। देश में अधिकांश संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध के माध्यम से होता है, जबकि कुछ राज्यों में संक्रमित सुई एवं सिरिंज के उपयोग से भी संक्रमण के मामले सामने आते हैं।
उत्तर प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.38 लाख एचआईवी संक्रमित व्यक्ति एआरटी केन्द्रों पर निःशुल्क परामर्श, उपचार एवं दवा प्राप्त कर रहे हैं।

संयुक्त निदेशक डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला का समय पर उपचार करने से बच्चे को संक्रमण से बचाया जा सकता है, इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं की प्रारम्भिक जाँच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 72 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 62 लाख गर्भवती महिलाओं की जाँच की जा चुकी है।

विशेषज्ञों ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) विश्व के सबसे बड़े एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रमों में से एक है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक एचआईवी संक्रमण और एड्स से होने वाली मृत्यु में 80 प्रतिशत तक कमी लाना तथा सभी जोखिमग्रस्त वर्गों को गुणवत्तापूर्ण जाँच एवं उपचार सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

उत्तर प्रदेश में एचआईवी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विभिन्न सेवाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनमें

399 एकीकृत परामर्श एवं जाँच केन्द्र (ICTC)

52 एआरटी केन्द्र एवं लिंक एआरटी सेवाएँ

115 एसटीआई/आरटीआई क्लीनिक

102 लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाएँ

373 रेड रिबन क्लब

हेल्पलाइन 1097

शामिल हैं, जहाँ निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

विशेषज्ञों ने मीडिया से अपेक्षा की कि वह एचआईवी/एड्स से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं संवेदनशील समाचार प्रकाशित करे, भेदभाव और सामाजिक कलंक को कम करने में सहयोग दे तथा लोगों को जाँच, उपचार और परामर्श सेवाओं के प्रति जागरूक करे।

कार्यक्रम के दौरान एचआईवी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई, जिसमें एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा, गोपनीयता बनाए रखने तथा भेदभाव रोकने के प्रावधान शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने जनहित में सही एवं सकारात्मक जानकारी प्रसारित करने का आश्वासन दिया। अंत में पवन शेट्टी द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया

The post एचआईवी/एड्स विषय पर राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित appeared first on Suryoday Bharat.

HDFC AMC under its CSR Initiative supports Advanced Radiotherapy Unit at RCH in Vrindavan
New Oncology Block Inaugurated by Hon’ble President Smt. Droupadi Murmu
suryoday Bharat Samachar Seva, Mathura / Vrindavan : HDFC Asset Management Company Limited (HDFC AMC), Investment Manager to HDFC Mutual Fund (HDFC MF), one of India’s leading mutual fund
houses, has supported the establishment of a Radiotherapy Unit in the new Oncology Block at Ramakrishna Charitable Hospital, Vrindavan as part of its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative, strengthening access to advanced cancer treatment for patients across North India. The new Oncology Block was inaugurated today by the Hon’ble President of India, Smt. Droupadi Murmu, marking a significant milestone in expanding access to advanced cancer care.

HDFC AMC has supported the procurement and installation of advanced radiotherapy equipment, enabling high-precision radiation therapy that targets cancer cells while minimising damage to surrounding healthy tissue. The facility is expected to benefit patients primarily from Uttar Pradesh, Delhi, and Rajasthan, providing access to specialised cancer treatment for those who may otherwise face challenges due to cost or limited availability of advanced healthcare infrastructure.

Speaking on the initiative, Mr. Navneet Munot, Managing Director & CEO, HDFC Asset Management Company, said “Access to quality healthcare is fundamental to advancing inclusive development in India. We are honoured to support the creation of advanced radiotherapy infrastructure at Ramakrishna Charitable Hospital, Vrindavan. At HDFC AMC, we believe institutions must play a meaningful role in nation-building by serving communities with care and responsibility. This initiative reflects our continued
commitment to strengthening cancer care and helping reduce the financial and emotional burden on families. We are also deeply grateful to the Hon’ble President Smt. Droupadi Murmu for gracing the inauguration and encouraging such impactful initiatives.”

Established in 2017, the Oncology Department at Ramakrishna Charitable Hospital has emerged as an important centre for cancer treatment, serving patients from a 400 km radius across neighbouring regions. The department offers a wide range of advanced procedures and treatments including commando surgeries, reconstructive surgeries, Whipple procedures, free flaps, wide excisions, chemotherapy, immunotherapy, and hormone therapy. Since its inception, the department has provided care to over 45,000 outpatients and more than 12,000 inpatients, including fully free treatment for destitute patients in need of critical medical support.

The hospital is now expanding its capabilities through the new Oncology Block, which will house advanced facilities including two radiotherapy bunkers, a brachytherapy bunker, a CT simulator, OPD rooms, a day-care unit, tumour board facilities, nurses’ stations, conference rooms, and allied infrastructure designed to support comprehensive cancer care. By supporting the establishment of the Radiotherapy Unit, HDFC AMC is helping strengthen critical oncology infrastructure and expand access to advanced cancer treatment for patients across North India. The initiative reflects the organisation’s continued focus on supporting healthcare infrastructure that delivers meaningful and lasting impact for
communities.

About HDFC AMC : HDFC Asset Management Company Limited (HDFC AMC) is an Investment Manager to HDFC Mutual Fund, one of the largest mutual funds in the country. It was incorporated under the Companies Act, 1956, on 10th December 1999 and was approved to act as an Asset Management Company for HDFC Mutual Fund by SEBI on 3rd July 2000. It has other SEBI licenses viz. PMS and AIF. HDFC AMC manages a diversified asset class mix across Equity and Fixed Income/Others. It also has a countrywide network of branches along with a diversified distribution network comprising Banks, Independent Financial Advisors and National Distributors .

MUTUAL FUND INVESTMENTS ARE SUBJECT TO MARKET RISKS, READ ALL SCHEME RELATED DOCUMENTS CAREFULLY

The post HDFC AMC under its CSR Initiative supports Advanced Radiotherapy Unit at RCH in Vrindavan appeared first on Suryoday Bharat.

चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था, वार्डों की बदहाली और लापरवाही पर ब्रजेश पाठक भड़क उठे
राहुल यादव, लखनऊ : चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को सफाई व्यवस्था, वार्डों की बदहाली और लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं मिली और अस्पताल परिसर में गंदगी देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डिप्टी सीएम ने जिम्मेदारों को नोटिस देने और सफाई एजेंसी का एक सप्ताह का भुगतान काटने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक संबंधित अधिकारी घर नहीं जाएंगे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को अचानक चिनहट सीएचसी पहुंच गए। मुंह पर मास्क लगाकर सबसे पहले पर्चा काउंटर पर मरीजों के बीच जाकर कतार में खड़े हो गए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद वह पैथोलॉजी विभाग पहुंचे। यहां मरीजों की लंबी कतार लगी थी। उन्होंने टेक्नीशियन से पूछा कि एक मरीज का रक्त नमूना लेने में कितना समय लगता है ?

निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष के आसपास धूल-गर्दा दिखाई दी। इस पर उन्होंने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां रखी अलमारी खोलकर स्टॉक भी जांचा। इसके बाद वह ओपीडी कक्ष नंबर 5 में पहुंचे और डॉक्टर से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली।

डिप्टी सीएम जब जनरल वार्ड नंबर 28 पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर नाराज हो गए। वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं बिछी थी। साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की स्थिति भी देखी, जो संतोषजनक नहीं मिली। पीने के पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। पानी की पाइप को जाली से बांधकर रखा गया था और आसपास गंदगी थी।

The post चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था, वार्डों की बदहाली और लापरवाही पर ब्रजेश पाठक भड़क उठे appeared first on Suryoday Bharat.

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार 11 मार्च को विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र, भगिनी निवेदिता वूमेन डेवलपमेंट सेल, बीबीएयू और नेल्सन मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव, भगिनी निवेदिता वूमेन डेवलपमेंट सेल, बीबीएयू की चेयरपर्सन प्रो. सुमन मिश्रा, चिकित्साधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह, नेल्सन मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि सिंह एवं फिजिशियन डॉ. नमन उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया, जिसका लाभ विश्वविद्यालय के लगभग 100 शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक उठाया गया।

विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाता है तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलता है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं, बल्कि सभी से जुड़े लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को भी सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित प्रतिभागियों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर आवश्यक सुझाव एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। चिकित्सकों ने सभी को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया जा सके।

शिविर के दौरान विभिन्न शिक्षक, गैर शिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

The post बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.