जीवनशैली Archives - Suryoday Bharat

आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का सुनहरा मौका
राहुल यादव, लखनऊ : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण निम्नवत हैं:

यात्रा गंतव्य – महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग , पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजी नगर).

श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की सं0 751- 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 210 सीटें)एवं स्लीपर (कुल 492 सीटें)
उतरने/चढने के स्टेशन- गोरखपुर – मनकापुर – अयोध्या कैंट – सुल्तानपुर – माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ – प्रयागराज संगम – रायबरेली – लखनऊ – कानपुर सेंट्रल – उरई – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – ललितपुर.

यात्रा तिथि- दिनांक 27.04.2026 से 08.05.2026 तक 11 रात एवं 12 दिन

सुविधायें- इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 23500/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 22160/- है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 40000 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 38430 /- है । (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 53260/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 51370/- है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था).

इस यात्रा सेवा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है।

इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:

9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 8287930913, 9236391925.

The post आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा करने का सुनहरा मौका appeared first on Suryoday Bharat.

कुलगुरु की उपस्थिति में ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हनुमान जयंती पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भव्य आयोजन संपन्न
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट, सतना : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में रामभक्त हनुमान जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन, स्तुति, आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे स्वयं उपस्थित होकर पूजन, अर्चन एवं हवन में सहभागी बने तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों के समूह द्वारा एकादश श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों अपार सिंह तोमर (एग्रिकल्चर इंजीनियरिंग) एवं अंकुश मिश्रा (सिविल इंजीनियरिंग) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अत्यंत अनुशासित एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने श्रमदान के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही रंग-बिरंगी झंडियों एवं ध्वजों से मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल निर्मित हो गया।

इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान हनुमान से सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

The post कुलगुरु की उपस्थिति में ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हनुमान जयंती पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भव्य आयोजन संपन्न appeared first on Suryoday Bharat.

आर्मी मेडिकल कोर की 262वीं वर्षगांठ मनाई गई
राहुल यादव, लखनऊ : एएमसी सेंटर और कॉलेज में 03 अप्रैल 2026 को आर्मी मेडिकल कोर (AMC) की 262वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह, AVSM, कमांडेंट, एएमसी सेंटर और कॉलेज, आफिसर इंचार्ज, एएमसी रिकॉर्ड्स और कर्नल कमांडेंट, आर्मी मेडिकल कोर ने ‘श्रद्धांजलि’ (युद्ध स्मारक), आर्मी मेडिकल कोर पर पुष्पांजलि अर्पित की और आर्मी मेडिकल कोर के उन योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

इन समारोहों के हिस्से के रूप में, एएमसी सेंटर और कॉलेज के कर्मचारियों, उनके परिवारों और बच्चों के लिए कई खेल कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, साथ ही मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एक विशेष सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों और सैनिकों की एक विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज के सभी रैंकों से आग्रह किया कि वे दी जा रही प्रशिक्षण के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करें, ताकि शांति और युद्ध, दोनों ही समय में सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सके। उन्होंने सभी कर्मियों द्वारा की गई अथक और अनुकरणीय सेवाओं के लिए, तथा एएमसी के ध्वज को सदैव ऊंचा रखने के लिए उनकी सराहना भी की। उन्होंने सभी रैंकों और उनके परिवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

आर्मी मेडिकल कोर की वर्षगांठ के समारोहों का समापन 03 अप्रैल 2026 को एएमसी सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स मेस में आयोजित एक भव्य सामाजिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें फॉर्मेशन मुख्यालय के सेवारत वरिष्ठ अधिकारी, आर्मी मेडिकल कोर के पूर्व अधिकारी और उनकी जीवनसाथी अतिथि के रूप में शामिल हुए।

The post आर्मी मेडिकल कोर की 262वीं वर्षगांठ मनाई गई appeared first on Suryoday Bharat.

प्रतिष्ठित भारतेन्दु नाट्य अकादमी से निकलने वाले छात्र देश व प्रदेश का नाम विदेशों में भी रोशन करेंगे : जयवीर
अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार गोमती नगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी भवन का विधिवत निरीक्षण और मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा इस जीर्ण-शीर्ण भवन का सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कराया गया है। आगामी 05 अप्रैल, 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह संस्कृति विभाग के अधीन एक प्रतिष्ठित नाट्य प्रशिक्षण संस्थान है। इसकी स्थापना 1975 में हुई थी। अकादमी में अभिनय, रंगमंच और इससे संबंधित विभिन्न कलाओं में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाले छात्र भारतीय संस्कृति एवं नाटक की विभिन्न विधाओं का देश-विदेश में प्रदर्शन कर अपना तथा उ0प्र0 का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने अकादमी के प्रबंधकों से कहा कि इस भवन का उपयोग नवोदित प्रतिभाओं को निखारने में किया जाना चाहिए।

पर्यटन मंत्री ने अकादमी के पूरेे परिसर में कराए गए जीर्णाेद्वार कार्यों के निरीक्षण के उपरांत जनसमुदाय को संबोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य मानक तथा गुणवत्ता के अनुरूप पूरे किए जाने चाहिए। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान एवं नाट्य विधा में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों का रख-रखाव और बेहतर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मा0 योगी आदित्यनाथ जी की अपेक्षाओं के अनुरूप कला, संस्कृति, गीत-संगीत, नाट्य को बढ़ावा देने के साथ ही कलाकारों का भी सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू कहा जाता था लेकिन आजादी के बाद की सरकारों ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया परंतु आज केन्द्र में मा0 मोदी एवं प्रदेश में श्रद्वेय योगी जी की सरकार सनातनी संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में मौजूदा समय में 09 राज्यों के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि यहां से प्रशिक्षण के बाद निकलने वाले छात्र देश व प्रदेश तथा लखनऊ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से आज हिन्दी रंग-मंच दिवस भी है। यह दिवस आधुनिक रंगमंच के जनक कहे वाले भारतेन्दु हरिशचन्द के नाम पर मनाया जाता है। उन्होनंे प्रशिक्षणरत छात्रों का आवाह्न किया कि यहां से नाटक की बारीकियां और इससे जुड़ी विधाएं उनके लिए एक पूंजी है। इस संस्थान को लोकप्रिय और बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अकादमी के अध्यक्ष डॉ0 रिति शंकर त्रिपाठी द्वारा रखी गयी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष डॉ0 रिति शंकर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संस्थान के निदेशक विपिन कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस संस्थान को प्रशिक्षण का उत्कृष्ठ संस्थान बनाने के लिए नालंदा सहित कई संस्थाओं से समझौता ज्ञापन किया गया है।

इस मौके पर विशेष सचिव संस्कृति संजय कुमार सिंह, संस्कृति विभाग के अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में संस्थान के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

The post प्रतिष्ठित भारतेन्दु नाट्य अकादमी से निकलने वाले छात्र देश व प्रदेश का नाम विदेशों में भी रोशन करेंगे : जयवीर appeared first on Suryoday Bharat.

ग्रामोदय विश्वविद्यालय से प्रो. वाई. के. सिंह हुए सेवानिवृत्त
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट, सतना : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कला संकाय में पदस्थ प्राध्यापक प्रो. वाई. के. सिंह अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत विश्वविद्यालय की सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गए हैं।

प्रो. सिंह ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रारंभिक काल से जुड़े रहे हैं तथा उन्होंने लंबे समय तक संस्थान की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने सेवा काल में उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। शिक्षा शास्त्र के विशिष्ट विद्वान के रूप में प्रतिष्ठित रहे हैं।

इस अवसर पर कला संकाय के अधिष्ठाता कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उनके सहकर्मी प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता एवं संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना की। उपस्थित जनों ने प्रो. सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रो. डॉ. वाई. के. सिंह ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, शोध एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस मौके प्रो. वाई के सिंह ने सभी सहकर्मियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए और ग्रामोदय विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

The post ग्रामोदय विश्वविद्यालय से प्रो. वाई. के. सिंह हुए सेवानिवृत्त appeared first on Suryoday Bharat.

अयोध्या में गौतम अदाणी ने दोहराया आस्था और सेवा का संदेश, भारत की परंपराओं को किया नमन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अयोध्या : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी, बड़े बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी के साथ अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद श्री निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय जाकर वहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बना यह मंदिर आस्था और भारत की सभ्यता का बड़ा प्रतीक माना जाता है।

गौतम अदाणी ने कहा कि हनुमान जयंती के दिन अयोध्या आना उनके लिए बहुत भावुक और खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन करते समय उन्हें गर्व और गहरी भावना महसूस हुई। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति, एकता और बढ़ते आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों,सच्चाई, कर्तव्य और सेवा को देश के लिए प्रेरणा बताया।

इसके बाद गौतम अदाणी श्रीराम मंदिर से करीब 10 मिनट दूर स्थित श्री निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। यह गुरुकुल 1935 में स्वामी त्यागानंद जी ने शुरू किया था। यह संस्थान आर्य समाज की परंपरा पर आधारित है, जो वैदिक शिक्षा, समाज सुधार और सभी के लिए शिक्षा को महत्व देता है।

यहां गुरुकुल पद्धति से पढ़ाई होती है, जहां छात्र परिसर में रहकर अपने आचार्यों के मार्गदर्शन में शिक्षा लेते हैं।
गौतम अदाणी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत की और देखा कि कैसे यहां अनुशासन, संस्कार और पढ़ाई एक साथ चलती है। उन्होंने कहा, “जब शिक्षा मूल्यों के साथ जुड़ी होती है, तो वह सिर्फ इंसान को नहीं बनाती, बल्कि देश का भविष्य भी बनाती है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन परंपराओं को आगे बढ़ाएं और आने वाले समय के लिए भी तैयार रहें।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज जब दुनिया तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ बढ़ रही है, तब भारत की ज्ञान परंपरा को बचाना और मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन, जो अदाणी ग्रुप की सामाजिक सेवा संस्था है, इस गुरुकुल को सहयोग देगी और यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लैब बनाने में मदद करेगी, ताकि परंपरा और तकनीक का मेल हो सके।

इस गुरुकुल में करीब 200 छात्र पढ़ते हैं और यहां शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क है। परिसर में एक गौशाला भी है, जहां 50 से 60 गायें हैं। यह गुरुकुल अपने इतिहास के लिए भी जाना जाता है। यहां महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेता भी पहले आ चुके हैं।

जब विद्यार्थियों ने एक साथ संस्कृत के श्लोक पढ़े, तो पूरा परिसर मंत्रोच्चार से गूंज उठा। गौतम अदाणी ने विद्यार्थियों के बीच बैठकर श्लोक सुने और शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने देखा कि यहां पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाती है।

The post अयोध्या में गौतम अदाणी ने दोहराया आस्था और सेवा का संदेश, भारत की परंपराओं को किया नमन appeared first on Suryoday Bharat.

मातृ एवं किशोरी सम्मेलन : गर्भस्थ शिशु संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार व् किशोरियों के स्वास्थ्य पोषण पर चर्चा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया गोदावरी एवं ग्राम पंचायत पैकोंरा में मातृ एवं किशोरी सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें श्रीमती संगीता जैन सामाजिक कार्यकर्ता चित्रकूट मुख्य अतिथि के रूप में रही, श्रीमती सीमा पांडे प्रभारी समाज शिल्पी दंपति तथा शालिनी शुक्ला संकुल प्रभारी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम तथा ग्राम प्रधान श्री नरेंद्र पटेल के अलावा गांव के सर्वमान्य व्यक्ति तथा महिलाएं उपस्थित रहीं। ग्राम पंचायत पैकोंरा में मातृ एवं किशोरी सम्मेलन में गर्भस्थ शिशु संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार भी इसमें संपन्न हुआ इसमें श्रीमती बबीता सिंह, श्रीमती श्रद्धा मालवीय, श्रीमती बादमिया देवी, श्रीमती रचना अग्रहरी आदि प्रमुख महिलाओं का मार्गदर्शन मिला।

सम्मेलन में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा पोषण के संदर्भ में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। किशोरियों में होने वाली व्यवहारिक कठिनाई पर चर्चा हुई, किशोरियों की बढ़ती उम्र में होने वाली कठिनाई के समाधान हेतु जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन किशोरी एवं महिला मंडल द्वारा किया गया। जिसमें कुमारी रूपाली किशोरी दीदी ने संचालन किया और फूल कुमारी, रेखा देवी, चंद्रकली तीन गर्भवती माता का गर्भस्थ शिशु संस्कार कार्यक्रम भी किया गया तथा 11 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती संगीता जैन ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनना चाहिए उसके लिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है क्योंकि एक महिला पूरे परिवार की दिशा तय करती है। सिलाई सीखी हुई किशोरियों की उन्होंने प्रशंसा किया तथा उनका प्रोत्साहित करने के लिए आश्वासन दिया।

समाज शिल्पी दंपत्ति प्रभारी श्रीमती सीमा पांडे ने किशोरियों को स्वच्छ रहने तथा अपने स्वास्थ्य हेतु पोषक तत्वों का उपयोग करने के लिए बताया।

श्रीमती बबीता सिंह पीने वाले पानी का रखरखाव, स्वच्छता उपयोग के बारे में बताया। श्रीमती रचना अग्रहरी ने महिला अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, उसमें भेदभाव ना करें तथा उन्हें स्कूल में नामांकन हेतु भेजें, पढ़ने हेतु प्रोत्साहित करें, इधर-उधर घरेलू कार्यों में बच्चों को अधिक न लगाएं।

The post मातृ एवं किशोरी सम्मेलन : गर्भस्थ शिशु संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार व् किशोरियों के स्वास्थ्य पोषण पर चर्चा appeared first on Suryoday Bharat.

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), लखनऊ के ऑडिटोरियम में मंगलवार मानव तस्करी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) विषय पर रेलवे सुरक्षा बल,पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत आयोजित की गई।

कार्यशाला की मुख्य अतिथि श्रीमती विजया किशोर राहतकर, अध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला आयोग रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ बबीता सिंह चौहान, अध्यक्षा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश, मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल, श्रीमती नीतू अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन, अरुण कुमार चौरसिया प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरडीएसओ लखनऊ तथा राम अवतार सिंह (डिप्टी डायरेक्टर, एनसीडब्ल्यू) उपस्थित रहे।

कार्यशाला का आयोजन एवं संचालन अरुण त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा सफलता पूर्वक किया गया।

कार्यशाला में कानूनी विशेषज्ञ एवं शक्ति वाहिनी के सह-संस्थापक निशिकांत तथा “मदद” फाउंडेशन के संस्थापक राजेश मणि ने राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों के साथ मानव तस्करी पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए।

कार्यशाला में जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी के असिस्टेंट कमांडेंट प्रोबेशनर्स, विभिन्न जोनल रेलवे से आए 22 सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारीगण एवं स्टाफ, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सदस्य गण, पूर्वोत्तर रेलवे के परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तथा स्टेकहोल्डर्स (कुली एवं वेंडर) सहित लगभग 250 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती विजया किशोर राहतकर ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा बल और राष्ट्रीय महिला आयोग के बीच बेहतर समन्वय ही रेलवे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी को जड़ से मिटा सकता है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के साथ-साथ जमीनी स्तर के रेल कर्मियों (कुली, वेंडर आदि) की सजगता को अनिवार्य बताया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई:

‘सॉफ्ट टारगेट’ की पहचान एवं निगरानी

कुली एवं वेंडर्स की भूमिका

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते”,

“ऑपरेशन आहट”,

“ऑपरेशन मेरी सहेली”,

“ऑपरेशन मातृशक्ति”
एवं अन्य कानूनी प्रावधान,
अंतर-विभागीय समन्वय,
आरपीएफ एवं एनसीडब्ल्यू के एमओयू का क्रियान्वयन तथा
तकनीकी एवं हेल्पलाइन का उपयोग।

कार्यशाला के दौरान आरपीएफ एवं जीआरपी के समन्वय से गठित “एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट” के बेस्ट परफॉर्मर बल सदस्यों को सत्य प्रकाश प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि “यह कार्यशाला रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी को रोकने के लिए जागरूकता, समन्वय एवं कानूनी कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी”।

The post पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मंगलवार होली – ईद मिलन सौहार्द समारोह का हुआ आयोजन
राहुल यादव, लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मंगलवार होली-ईद मिलन सौहार्द समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। समारोह में विभिन्न जिलो से आये समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। होली-ईद मिलन समारोह में गीत-संगीत की बहार रही। कव्वाली से भी खूब समां बंधा। इस अवसर पर डॉ. राजरतन अम्बेडकर, जो बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट है, ने संविधान की प्रति भेंट की।

बाबा साहब के प्रपौत्र डॉ. राजरतन अम्बेडकर ने कहा कि यह देश की खूबसूरती है कि सौ किलोमीटर में लोगों की भाषा, खान-पान, रंग-ढंग बदल जाता है लेकिन 140 करोड़ देशवासियों को इकट्ठा रखने का काम देश के संविधान ने किया। यह इस देश के संविधान की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को संविधान सभा में जाने में रोकने की कोशिश हुई। वर्णवादी व्यवस्था बाबा साहब को संविधान सभा में नहीं जाने देना चाहती थी। बाबा साहब ने संविधान में पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह के प्राविधान किए।

डॉ. अम्बेडकर ने कहा कि अखिलेश यादव जी, पीडीए के तहत सबको एकजुट कर रहे हैं। अगर मैं अपने जीवन में इसमें छोटा सा भी हिस्सेदार बन सकूं तो मुझे गर्व होगा कि संविधान बचाने की लड़ाई में साथ था। उन्होंने गुजिया-सेवई कार्यक्रम समारोह के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का प्रयोग पूरे देश में होना चाहिए जो विभाजनकारी ताकतों को बता दे कि हम भारत के लोग एक है।

कश्मीर के बालीवुड सिंगर शोएब पन्नू तथा शहजाद अली का भी शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर शेरो-शायरी का भी दौर चला। प्रसिद्ध कॉमेडियन राजीव निगम ने खूब हंसाया। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शहजाद अली डागर तथा शोएब पन्नू की प्रस्तुतियों ने अलग समां बांध दिया। विधायक आशु मलिक की ओर से होली-ईद पर गुजिया-सेवइयां मिलन समारोह में तमाम लोगों ने गुजिया-सेंवई, छोला-भटूरा और बाटी-चोखा का आनन्द लिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं गुरु जी उदय प्रताप सिंह के अलावा सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक रविदास मेहरोत्रा, विधायक शाहिद मंजूर, एमएलसी जासमीर अंसारी, विधायक नसीम सोलंकी, विधायक इरफान सोलंकी, नवाब जान, मोहम्मद उमर, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला, मौलाना इकबाल कादरी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, काशीनाथ यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, धर्मेन्द्र सोलंकी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जयसिंह जयंत, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र सिंह जीतू आदि प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मंगलवार होली – ईद मिलन सौहार्द समारोह का हुआ आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मंगलवार को भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी
राहुल यादव, लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मंगलवार भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने संपूर्ण विश्व के जैन समुदाय और शांतिप्रिय लोगों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब देश और दुनियाभर में हिंसक सोच को बढ़ावा देने वाले नकारात्मक तत्व सक्रिय हैं, ऐसे में भगवान महावीर स्वामी जी का ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत सबके लिए संजीवनी बन रहा है। यह सह-अस्तित्व, सहनशीलता, सौहार्द और शांति को जन्म देनेवाला सिद्धांत है। इसमें विद्वेश और वैमनस्य के उन्मूलन की असीम शक्ति विद्यमान है। अहिंसा मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिसके मूल में समस्त प्राणि जगत के लिए करूणा का कल्याणकारी भाव है, जो अंततः मानव से लेकर पशु-पादप जगत और सम्पूर्ण पारिस्थितिकी के संरक्षण, संतुलन और सतत विकास का ही सिद्धांत है।

यादव ने कहा कि आइए ‘जियो और जीने दो’ और ‘अहिंसा’ को अपने जीवन में एक मानवीय आचार-संहिता की तरह अपनाएं, सम्पूर्ण मानवता को गले लगाएं और जीवन में और भी अधिक सकारात्मकता लाएं, और भी सकारात्मक हो जाएं।

महावीर जयंती में श्रीमती अपर्णा बंसल जैन कानपुर, अक्षय जैन अरिहंत मेरठ, सुनील जैन शमशाबाद आगरा, संस्कार जैन पूर्व प्रदेश सचिव युवजनसभा बाराबंकी, गौरव जैन आगरा, राजीव जैन पोद्दार जिलाध्यक्ष व्यापार सभा आगरा, सोमिल शाह जैन कानपुर, मनीष जैन मेरठ, नितिन जैन मेरठ, अर्नव जैन मेरठ, आशा जैन, अजय, निहाल, तुषार, आलोक, भूपेन्द्र कानपुर, कुलदीप, अश्वनी जैनपुर कानपुर, प्रशांत जैन कानपुर, डॉ. अशोक जैन कानपुर, सुदेश जैन कानपुर, श्रेयांश जैन, विशाल जैन, दीपक आगरा, पंकज जैन आगरा आदि ने भी नमन किया।

The post समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मंगलवार को भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी appeared first on Suryoday Bharat.