शैक्षणिक सहयोग पर मंथन : बीबीएयू में गुजरात के प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलपति प्रो. मित्तल की बैठक

अशोक यादव, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय,गोधरा, गुजरात के प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक की। इस दौरान श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय,गोधरा, गुजरात के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल सोलंकी, प्रो. जिग्नेश रावल, प्रो. अशोर, प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अखिल मित्तल तथा डॉ. हेमेन्द्र सिंह एवं बीबीएयू के डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो. शिशिर कुमार मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने प्रतिनिधिमंडल को समाजोन्मुख अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता संकाय सदस्यों के क्षमता निर्माण पर निर्भर करती है, क्योंकि वही जमीनी स्तर पर योजनाओं को लागू करते हैं। बेहतर शिक्षण-अधिगम के लिए छात्र-केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाने पर भी बल दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बीबीएयू के नैक निरीक्षण के द्वितीय चक्र प्रत्यायन की सराहना की तथा बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बीबीएयू की श्रेष्ठ प्रथाओं को सीखना और अपने विश्वविद्यालय में लागू करना है, क्योंकि बीबीएयू को एनआईआरएफ रैंकिंग और नैक प्रत्यायन में अच्छा स्थान प्राप्त है। साथ ही वित्त अधिकारी डॉ. ए. के. मोहंती, रजिस्ट्रार डॉ. अश्विनी कुमार सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव से संवाद किया।

आईक्यूएसी निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण, SSR जमा करने की प्रक्रिया, SSS, DVV तथा PTV आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नैक चक्र-1 से नैक चक्र-2 तक बीबीएयू की यात्रा पर प्रकाश डाला।

रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो. शिशिर कुमार ने अनुसंधान सुविधाओं, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) तथा इन्क्यूबेशन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न प्रक्रियाओं का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. आशीष रस्तोगी, उप-रजिस्ट्रार (वित्त) ने वित्तीय प्रक्रियाओं तथा निधि आवंटन प्रणाली की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button