ब्रेकिंग:

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के विधूना में समाजवादी पीडीए यात्रा निकाल कर जनसम्पर्क किया और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। जनसम्पर्क कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी। लोगों में अखिलेश यादव को देखने और सुनने के लिए भारी उत्साह रहा।

अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी है। उन्होंने जनसम्पर्क के दौरान लोगों से मिलकर अपने लिए वोट मांगे। जनसम्पर्क के मौके पर भारी संख्या में किसान, नौजवान, वकील, महिलाएं और बुजुर्ग लोग जुट गए। इस अवसर पर यादव ने कहा कि जब से चुनाव शुरू हुआ है समाजवादी लोग प्रचार कर रहे हैं। घर-घर जा रहे हैं। यह क्षेत्र पुराने समय से समाजवादी रहा है। यहां के लोगों ने डॉ0 राममनोहर लोहिया से लेकर नेताजी, धनीराम वर्मा जी तक सबका स्वागत और सम्मान किया। हम लोगों का भी सम्मान कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि यहां के लोग हमें इस बार ऐतिहासिक वोटों से जिताएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बदलना चाहती है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का संविधान हम सभी को न्याय और अधिकार दिलाता है। आगे बढ़ने का अवसर देता है। संविधान देश की संजीवनी है। हम सब की जिम्मेदारी है, भाजपा की सरकार बदल कर बाबा साहब के संविधान की रक्षा करें।
यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता और सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया है। भाजपा सरकार के फैसलों से देश और जनता का बहुत नुकसान हुआ है। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंचा दिया है। हर वर्ग परेशान है। चुनावी चंदा के नाम पर वसूली की। भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि विधूना के लोगों ने समाजवादी आंदोलन में बड़ा योगदान दिया। हमेशा समाजवादियों की मदद की है। कार्यकर्ता, नेता घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगे, वोट डलवाएं।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह 2024 का चुनाव देश और आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी, नौकरियां छीनी है। इस सरकार में भर्ती परीक्षाओं के जितने पेपर हुए सब लीक हो गए। सरकार नौकरी, आरक्षण नहीं देना चाहती है। इसीलिए जानबूझकर पेपर लीक कराये है। नौजवानों का जीवन बर्बाद कर दिया है। भाजपा हटेगी तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी। संविधान और लोकतंत्र बचेगा। महंगाई कम होगी। अन्याय खत्म होगा। किसानों की कर्जमाफी होगी। लोगों को राशन के साथ आटा और मोबाइल डाटा मुफ्त मिलेगा। महिलाओं की मदद की जायेगी।

Loading...

Check Also

पर्वतीय महापरिषद बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरीश कांडपाल और देवेंद्र सिंह चौहान अपने अपने वर्ग में विजयी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पर्वतीय महापरिषद लखनऊ की देखरेख में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com