संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 16 रेल कर्मचारी Excellence Award से सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन द्वारा शुक्रवार 27 फरवरी 2026 मंडल के भारतेन्दु सभागार कक्ष में संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले दिसम्बर-2025 एवं जनवरी-2026 से कुल 16 रेल कर्मचारियों को Excellence Award प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि मंडल के विभिन्न विभागों परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा सुरक्षा विभाग ने समन्वित प्रयासों से उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। कार्यक्रम के दौरान उन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्होंने सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टाला तथा रेल संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रंबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर.जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल इंजीनिय (समन्वय) विकास कुमार सिंह सहित मंडल के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मंडल स्तर पर संरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में मंडल रेल प्रबंधक से Excellence Award पुरस्कार प्राप्त करने वालों में तरुण गुप्ता, काँटा वाला / कुसम्ही, सिंघासन प्रसाद गोंड, काँटावाला/ नूनखार, आशीष कुमार, काँटावाला / बनकटा, रविशंकर शाह, रेसुब देवरिया, पप्पू ट्रैकमेन्टेनर (शाहगंज), असित घोष, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/वाराणसी, धर्मेन्द्र कुमार, जे.ई सिंगनल/कप्तानगंज, बैजनाथ यादव / हाऊस कीपिंग सहायक / मंडल चिकित्सालय / वाराणसी, अजय कुमार सिह वा. निरीक्षक वाराणसी, पवन सिंह यादव नर्सिग अधी. मण्डल चिकित्‍सालय/वाराणसी, विमलेश कुमार गुप्‍ता सहायक डिपो सामग्री अधी/वाराणसी, ब्रम्‍हदेव राय टी.सी.एम/छपरा, रवि रंजन कुमार/लेखा सहायक/वाराणसी, अमित कुमार चौधरी, सीसेई/समाडि कण्‍ट्रोल /वाराणसी, संतोष कुमार सिंह सिंगनल/ कप्तानगंज, तथा शिवचरण मीना/ट्रैकमेन्टेनर/रामकोला शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button