Breaking News

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की नेटफ्लिक्स फिल्म चोक्ड: पैसा बोलता है आज से स्ट्रीम

अशाेेेक यादव, लखनऊ। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की नेटफ्लिक्स फिल्म चोक्ड: पैसा बोलता है आज से स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म को बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं और क्रिटिक्स इसकी काफी तारीफ कर रहे है।

चोक्ड में एक्ट्रेस सैयामी खेर और मलयाली एक्टर रोशन मैथ्यू ने लीड रोल निभाए हैं। इसकी कहानी को निमित भावे ने लिखा है। अनुराग ने इस फिल्म के बाते में इंडिया टुडे से बातचीत की।

अनुराग कश्यप ने फिल्म चोक्ड के बारे में दिलचस्प बात बताई। उन्होंने इस फिल्म को अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को समर्पित किया है।

ऐसे में उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि असल में फिल्म चोक्ड: पैसा बोलता है की कहानी को शुभ्रा ही उनके पास लेकर आई थीं। अनुराग ने ये भी कहा कि उन्होंने फिल्म चोक्ड को शुभ्रा को थैंक यू कहने के रूप में बनाया है।

अनुराग ने कहा, ‘ शुभ्रा ही मेरे पास इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आई थी। ये कोई 2015 की बात है। उसने ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं क्योंकि वो कहती है फिल्मों को देखने से उसे परेशानीी होती है।

उसने कहा कि अगर तुम ये फिल्म बनाओगे तो मैं इसे देखूंगी। तो मैंने ये फिल्म बना दी। ये मेरी तरफ से उसको थैंक यू बोलने का ये तरीका था। उसने अब ये फिल्म देख ली है और इससे खुश भी है।’

Loading...

Check Also

भावनाओं से भरा नया शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : शेमारू उमंग का नया शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ ...