ब्रेकिंग:

विजय दशमी के अवसर पर बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष सागर ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा – दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन  विराज सागर दास ने  शारदीय नवरात्रि, दशहरा, विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।  

 विराज सागर दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। विराज सागर ने इसके साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज हमारे समाज को आवश्यकता है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक से भी इस दशहरे में बुराई मानते हुए दूर होने का संकल्प लें ताकि आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ और प्रसन्न रह सके।

Loading...

Check Also

शिक्षामित्र स्थानांतरण समायोजन आदेश जारी, शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री का जताया आभार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों के लिए राहतभरी खबर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com