औरैया। एससी एसटी एक्ट संशोधन 2018 के बाद इस एक्ट के बढ़ रहे दुरुपयोग के विरोध में एवं इसका दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन करने के लिए अखिल भारतीय जन जागरण मोर्चा द्वारा हर माह की 19 तारीख को दिए जाने वाले धरने के क्रम में बुधवार को 18वां धरना देते हुए भारत के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी औरैया को सौंपा गया। मांग पत्र में एससी एसटी एक्ट की समीक्षा करने एवं इसका दुरुपयोग रोकने के लिए संशोधन करने समान नागरिक समान अधिकार के तहत हर जाति और धर्म के लोगों को सम्मानित जीवन जीने समान अपराध समान आर्थिक सहायता प्राप्त कराने जनवरी 2016 के बाद इस एक्ट के अंतर्गत अब तक लिखाये गये मुकदमों की विशेष जांच दल द्वारा जांच कराये जाने , फर्जी मुकदमें लिखाकर प्राप्त की गई सरकारी धनराशि को वापस लेने एवं इस एक्ट के द्वारा प्रताड़ित व्यक्ति को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई है। मोर्चा के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि जब तक इस एक्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए कोई संशोधन नहीं हो जाता है , तब तक हर माह की 19 तारीख को यह धरना दिया जाता रहेगा। संयोजक ने सभी लोगों से अपील की है कि मान सम्मान का जीवन जीने एवं आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मान सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए इस एक्ट का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से करते रहेगे। धरने में राम नाथ त्रिपाठी, राम कृपाल दीक्षित, गिरीश सिकरवार , सुरेंद्र सिंह राजावत , जय प्रताप सिंह , जितवार सिंह चौहान , सुरेश चंद्र , बलराम सिंह , राम महेश , लालजीत , कृपाराम, प्रहलाद सिंह चौहान , देवेंद्र गुप्ता , दयाराम प्रजापति व सतीश चंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।
Related Articles
अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ दिवाली पर होगी रिलीज, अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ से क्लैश
June 18, 2022
स्वागत समारोह और आर्मी सिम्फनी बैंड कॉन्सर्ट के साथ लखनऊ में सेना दिवस 2024 समारोह की शुरुआत
January 14, 2024
Check Also
Close
-
दुनियाभर में कोविड-19 मामले 1.9 करोड़ से अधिक
August 7, 2020