8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ : उप मुख्यमंत्री मौर्य

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विगत 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी उपलब्धि सुशासन का राज है। 24 करोड़ प्रदेशवासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सफल कार्य किया गया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सर्किट हाउस वाराणसी में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि काशी में 40 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया है, जबकि 15 हजार करोड़ की विकास परियोजना गतिमान हैं। काशी में विगत आठ वर्षो की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि काशी में विगत 8 वर्षों में रू0 40,536 करोड़ से अधिक लागत की मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 458 परियोजनायें पूर्ण की गयी हैं।

जनपद में कराये गये इन सभी कार्यों का समेकित परिणाम यह रहा है कि जहाँ वर्ष 2017 में जनपद का जीडीपी 22586.91 करोड़ था, वह अब 43899.75 करोड़ हो गया है, जो लगभग दो गुना है। इसके अतिरिक्त काशी की प्रति व्यक्ति आय भी वर्तमान में बढ़कर 90,028 हो गयी है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, विधायक डॉ अवधेश सिंह, दिलीप पटेल, प्रदीप अग्रहरि सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 8 वर्षों की उपलब्धि पर आधारित विकास प्रदर्शनी की फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया।

Related Articles

Back to top button