ब्रेकिंग:

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना फर्जी एनकाउण्टर की राजधानी : अखिलेश यादव

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है। भाजपा चुनाव हार गई है। मुख्यमंत्री जी गुस्से में घूम रहे हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को फर्जी एनकाउण्टर की राजधानी बना दिया है। नकारात्मक दिल और दिमाग वाले विनाश ही कर सकते हैं विकास नहीं कर सकते है। जो हार्ट लेस हैं उससे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। भाजपा सरकार में जमींनों की लूट और चरम पर भ्रष्टाचार के साथ झूठे एनकाउण्टर के नाम पर हत्याएं हो रही है।

अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर की घटना में झूठे एनकाउण्टर की कहानी गढ़ी जा रही है। सबको पता है कि एनकाउण्टर के नाम पर हत्या की जाती है। मंगेश यादव की हत्या हुई है। गांव से लेकर आस-पास के लोग जानते हैं कि रात में पुलिस आई थी और उठाकर ले गई। मुख्यमंत्री जी को घर परिवार और उसके मां-बहन का दर्द समझ में नहीं आ रहा है। यादव ने कहा कि कैसा दिमाग है कि होसियारी दिखाते हुए चप्पल में जाकर एनकाउण्टर कर दिया। फोटो में साफ दिख रहा है कि झूठा एनकाउण्टर हुआ है। इसके पहले भी उत्तर प्रदेश में तमाम एनकाउण्टरों पर उंगली उठी है। नोएडा में एक जिम इन्सट्रक्टर का झूठा एनकाउण्टर हुआ था तब भी हम लोगों ने मामला उठाया था कि पुलिस वालों ने लूट के लिए एनकाउण्टर किया है उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। अभी तक प्रदेश में जितने भी झूठे एनकाउण्टर के नाम पर हत्याएं हुई है। उसमें सबसे ज्यादा पीडीए परिवार की हुई है। सरकार एनकाउण्टर से लोगों को डराना चाहती है। बदनाम करने के लिए जानबूझ कर ढूंढ़-ढूंढ़कर एनकाउण्टर किया जा रहा है। अधिकारी रात भर एनकाउण्टर की रणनीति बनाते हैं और यह भी रणनीति बनाते हैं कि हत्या करने पर वे कैसे बच सकते है। जब इस तरह के अधिकारी हैं तो उनसे कैसे न्याय मिलेगा? अखिलेश यादव ने कहा कि हम जनता को न्याय दिलाने के लिए सदन से सड़क तक संघर्श करेंगे। इसके लिए भी जैसा भी संघर्ष करना पड़ेगा समाजवादी लोग पीछे नहीं रहेंगे।

भाजपा के संरक्षण में अधिकारी, नेता कर रहे हैं प्रापर्टी डीलिंग: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय की सब सीमाएं पार हो गयी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम घटना कर रहे हैं। सुल्तानपुर में अधिशाषी अभियंता की पीट-पीटकर जान ले ली गई। पीड़ित परिवार के लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं। भाजपा सरकार में किसी भी गरीब और पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान के अनुसार न्याय भी नहीं दे रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। कैसी साजिश और षड़यंत्र हो रहा है कि दोनों पक्षों को आपस में लड़ा दो। भाजपा किसी की सगी नहीं है न इनकी न उनकी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व एमएलसी बलराम यादव, सांसद अवधेश प्रसाद, कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री/विधायक ओमप्रकाश सिंह तथा पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय एवं पारस यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Loading...

Check Also

बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग में 23 आश्रितों को कनिष्ठ सहायक व 01 को चतुर्थ श्रेणी पद पर मिली तैनाती

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग में शनिवार को …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com