
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारत ने बहुदेशीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन 2026’ का आयोजन किया था। इसमें भाग लेने वालों में ईरानी नौसेना का युद्धपोत ‘डेना’ (Dena), भी शामिल था। रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक जब यह युद्धपोत अभ्यास कर वापस लौट रहा था तो हिंद महासागर में श्रीलंका के नजदीक एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ‘डेना’ पर हमला कर उसे डुबो दिया। जहाज पर कुल 180 चालक दल सवार थे, जिनमें से 148 नाविकों लापता बताए जा रहे हैं, वहीं कई स्रोत उनके मारे जाने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा 32 नाविक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
ईरानी युद्ध पोत ‘डेना’ भारत के बुलावे पर इस अभ्यास में शामिल हुआ था, इसलिए दुनिया इसे भारत की संप्रभुता पर सीधा अमेरिकी हमला मान रहा है।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यह जहाज कोई युद्धक जहाज नहीं था। यह भारत-ईरान के शांतिपूर्ण कूटनीतिक कार्यक्रम (MILAN) से लौट रहा था और भारत के बुलावे पर आया था। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में था, जब इस पर हमला हुआ। US मिलिट्री ने हिंद महासागर में ईरान के वॉरशिप आइरिस डेना पर हुए हमले के विज़ुअल्स जारी किया है ..