UPSC Civil Service Final Result 2021: परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

लखनऊ। UPSC सिविल सेवा फाइनल परिणाम 2021 की संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषणा आज कर दी गई है। सिविल सेवा का फाइनल परिणाम घोषणा यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है।

श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र हैं और जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button