कमान अस्पताल में प्रसूति संबंधी आपात स्थितियों के प्रबंधन पर दो दिवसीय सीएनई का उद्घाटन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग और ‘सेफ मदर इनिशिएटिव द फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) और जॉन हॉपकिंग प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन इन गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स (JHPIEGO)’ के सहयोग से 8 और 9 अप्रैल 2023 को कमान अस्पताल, मध्य कमान, लखनऊ के शिवम ऑडिटोरियम में प्रसूति आपात स्थिति के प्रबंधन पर एक सीएनई आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न सेना और असैन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण वैचारिक सत्र, पैनल डिस्कशन, केस प्रेजेंटेशन, कॉन्सेप्ट मैपिंग, क्विज प्रतियोगिता और 'सेफ मदरहुड इनिशिएटिव FOGSI & JHPIEGO' के सहयोग से स्किल स्टेशन हैं। शैक्षणिक कार्यक्रम की सभी ने खूब सराहा !

Related Articles

Back to top button