भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है एवं भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र : मौर्य

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुलिस लाइन प्रयागराज में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण किया।

उपमुख्यमंत्री ने मौर्य ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। सेना ने आतंकवादी हमलो का मुहतोड़ जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक व आपरेशन सिन्दूर करके दिया जनपद प्रयागराज में 21 जनवरी 2026 को वायु सेना के प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के उपरांत पंकज सोनकर, आलोक यादव एवं लाल साहब निषाद द्वारा अद्वितीय साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए वायु सेना के दो पायलटों के जीवन की रक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री प्रयागराज में नियुक्त 11 अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया, जिसमें उ0नि0 यातायात इन्द्रपाल, मुख्य आरक्षी सुभाष चन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी प्रभाकान्त राय, मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अभय कुमार, मुख्य आरक्षी उमेश सिंह यादव, मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार मौर्य, मुख्य आरक्षी अमित कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार सिंह यादव, मुख्य आरक्षी देव चन्द्र भारती एवं प्रधान परिचालक राजेश सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गर्ल्स हाई स्कूल एण्ड कालेज सिविल लाइन्स, प्यारी नन्दन उमरान सिंह स्मारक इण्टर कालेज कर्नलगंज, शकुन विद्या निकेतन नैनी, सेंट जोसेफ कालेज सिविल लाइन्स, आर्यन डांस एकेडमी अखण्ड हिन्द फौज प्रयागराज एवं पुलिस लाइन प्रयागराज के पुलिस परिवार के बच्चों (जिम्नास्टिक प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा, अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button