यात्री का जम्मू रेलवे स्टेशन पर छूटा हुआ बैग मुख्य टिकट निरीक्षक ने जीआरपी की मदद से यात्री को लौटाया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश किया है। ट्रेन संख्या 12355 ( अर्चना एक्सप्रेस ) में पटना से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा दर्शन करने आए, यात्री का जम्मू रेलवे स्टेशन पर छूटे बैग को मुख्य टिकट निरीक्षक अब्दुल रशीद द्वारा स्टेशन चैकिंग के दौरान बरामद कर, यात्री को सुपुर्द किया।

जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार ट्रेन संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस के एस 3 की सीट नंबर 53 पर यात्रा कर रहे यात्री पटना से श्री माता वैष्णो देवी कटरा दर्शन करने आए थे। जम्मू रेलवे स्टेशन उतरकर कटरा के लिए ट्रेन पकड़ने के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर हीभूल गए। ऑन ड्यूटी मुख्य टिकट निरीक्षक ने स्टेशन पर चैकिंग के दौरान एक अनजान बैग देखा। जिसमें कुछ कपड़े, जरुरी दस्तावेज व 20 हज़ार रुपए थे। टिकट निरीक्षक ने यात्री के दस्तावेजों में से फोन नंबर ढूंढा और यात्री को फ़ोन कर खोए हुए, बैग की जानकारी दी। आगे कि कार्यवाही करते हुए, टिकट निरीक्षक ने राजकीय रेलवे पुलिस के समक्ष यात्री को जम्मू रेलवे स्टेशन बुलाकर बैग लौटाया ! अपना बैग मिलते ही यात्री ने रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने स्टॉफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जम्मू मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस तरह की तत्परता रेल सेवाओं में यात्रियों का विश्वास बढ़ाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button