सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार गुरुवार को ग्रहण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार गुरुवार 02 अप्रैल,2026 को ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व, सुमित कुमार पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/एफ.एम. के पद पर कार्यरत थे। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) बनाया गया है।

सुमित कुमार ने वर्ष 2007 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से परास्नातक (एम.एस.सी.) की उपाधि प्राप्त की। तदोपरान्त आप वर्ष 2010 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एस.) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आये।

आपकी पहली नियुक्ति पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में सहायक परिचालन प्रबन्धक के पद पर हुई ! सुमित कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी एवं लखनऊ मंडल में मंडल परिचालन प्रबन्धक तथा मुख्यालय, गोरखपुर में उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक/माल के पद के दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

सुमित कुमार को साहित्य में गहन रूचि है, रेल प्रशासन एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है। सुमित कुमार अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button