
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यात्रियों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने तथा रेल परिसरों को स्वच्छ और सुरक्षित करने हेतु पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) महेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन पर गोरखपुर जं0 रेलवे स्टेशन पर निरन्तर मच्छरों के नियंत्रण हेतु मच्छर रोधी दवा का छिड़काव तथा फॉगिंग करायी जा रही है।

गोरखपुर जं0 स्टेशन पर सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, वेटिंग रूम (प्लेटफार्म नं. 1 और प्लेटफार्म नं. 2), सभी कार्यालय (एमसीओ, ट्राजिट, कैरेज एंड वैगन, आरपीएफ, सीएचआई कार्यालय, यात्री मित्र कार्यालय, बुकिंग, स्टेशन डायरेक्टर, स्टेशन मैनेजर, स्टेशन अधीक्षक एवं पूछताछ कार्यालय आदि), पार्सल घर तथा आरक्षण कार्यालय में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है।