
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट / सतना : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे समाज कार्य पाठयक्रम के विद्यार्थियों ने मातृ छाया सतना और सेवा भारती, सतना (बच्चों के कल्याणार्थ सँस्था) का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने वहां की गतिविधियों के साथ सँबधित कानूनी प्रक्रिया को भी समझा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय आर चौरे ने बताया कि कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा की प्रेरणा से उत्साहित विद्यार्थियों के दल ने दोनों संस्थाओं का भ्रमण कर संचालित कार्यों का विस्तार से अवलोकन किया।भ्रमण के समय सँस्था के लोगों ने बताया कि यहाँ छः वर्ष की उम्र तक के बच्चों को ही रखा जाता है तत्पश्चात उन्हें कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से 7 से 18 वर्ष वाली सँस्थाओ मे भेज दिया जाता हैं।
सँस्था मे दत्तक ग्रहण एवँ प्रतिपालक देखभाल की प्रक्रिया भी की जाती है। यहां से दत्तक ग्रहण मे कई बच्चे विदेशी दम्पतियोँ एवं भारतीय दँपतियो व्दारा गोद लिए जा चुके है, कुछ अभी प्रक्रिया मे है। सम्पूर्ण स्टाफ बच्चों से मातृ तुल्य व्यवहार करता है।मानवता एवँ सँवेदनाएँ यहां महसूस की जा सकती हैं ! इसी क्रम में विद्यार्थियों ने सुधारात्मक प्रशासन के अँतर्गत कारागर परिसर सतना का भी भ्रमण किया।