Russia Ukraine War: रूस को बड़ा झटका, यूरोपियन यूनियन ने बैन की रूस की विमान सप्लाई

वाशिंगटन। यूरोपीय यूनियन ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए रूस के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। EU ने कड़े प्रतिबंध लगाते हुए रूस के लिए विमानों की सप्लाई को पूरी तरह से बैन कर दिया है।

आज भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक और जोरदार हमला हुआ है। दरअसल ये धमाका कीव एयरपोर्ट के पास हुआ। पिछले 3 दिन से यूक्रेन इस तरह के कई धमाके झेल चुका है। लेकिन रूस के इस कदम की दुनियाभर में निंदा हो रही है। इतना ही नहीं, रूस पर पाबंदियों का दौर भी जारी है।

यूरोपीय संघ ने अब रूसी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की संपत्ति फ्रीज करने के बाद नई पाबंदी लगा दी है। EU अब रूस को हेलीकॉप्टर की आपूर्ति को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है। रूस के लिए अब हर तरह के विमानों की सप्लाई रोकी जाएगी। ये फैसला रूस के खिलाफ बहुत बड़ा फैसला है बता दें की इस प्रतिबंध से रूस को बड़ा झटका लगेगा।

Related Articles

Back to top button