ब्रेकिंग:

मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शोधार्थियों को प्रमुख सचिव मेश्राम दिया प्रमाण-पत्र

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने टूरिज्म फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित शोधार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा। सोमवार को गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ’राज्य में विदेशी पर्यटन बढ़ाने में शोधार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वे संस्कृति, आयुष सहित अन्य विभागों से समन्वय कर प्रदेश के पर्यटन आकर्षणों के प्रचार-प्रसार की योजना बनाएं।

मुकेश कुमार मेश्राम कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की अपनी विशिष्टता है। धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक सहित पर्यटन के अन्य आयामों की बदौलत उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन में पहले स्थान पर है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी यह उपलब्धि हासिल करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसमें शोधार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने कहा ’वे विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए योजनाएं बनाएं। इसके अलावा पर्यटन विभाग के द्वारा मेले, महोत्सव आदि के जो आयोजन किए जा रहे हैं या विभाग द्वारा जो प्रायोजित होते हैं, उसमें भी अपना योगदान दें। इसके अलावा युवा पर्यटन क्लब सदस्यों को ब्रांड एंबेसडर के रूप में तैयार करें’।
प्रमुख सचिव ने आगे कहा ’स्थानीय लोगों को पर्यटकों के बारे में धारणा बदलने की जरूरत है। उन्हें कमाई का जरिया नहीं, बल्कि अतिथि मानने की आवश्यकता है। अतिथि देवतुल्य होता है। जिस दिन हम यह भाव पैदा करने में सफल हो गए, निश्चित रूप से पर्यटन में बहुत तेजी से वृद्धि होगी। इसके लिए विद्यालयों में बच्चों की शपथ महत्वपूर्ण कदम होगा। क्योंकि बच्चों के जागरूक होने से पूरा परिवार और धीरे-धीरे समाज जागरूक हो जाता है’।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा, कि ’राज्य में पर्यटन विकास के लिए पिछले दिनों शोधार्थियों का चयन किया गया। इन्हें मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (एमकेआईटीएम) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले बैच के प्रशिक्षित शोधार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया है। इन्हें चित्रकूट, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद के संकिसा, सहारनपुर में शाकुंभरी देवी, बलरापुर देवी पाटन, सीतापुर नैमिषारण्य, मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ, कुशीनगर, कपिलवस्तु, वाराणसी, प्रयागराज, दुधवा, पीलीभीत और अयोध्या सहित अन्य स्थलों पर भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्टिंग जिलाधिकारी को होगी।

Loading...

Check Also

आदित्य के ‘कम फॉल इन लव – द डीडीएलजे म्यूजिकल’ शो में जेना पंड्या और एशली डे मुख्य भूमिकाओं में

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com