पंकज शर्मा सर्वसम्मति से सविता समाज युवा संस्था के अध्यक्ष एवं शिव कुमार शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सविता समाज युवा संस्था द्वारा रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा राधारानी ने किया। बैठक में संस्था द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गयी।

बैठक में अध्यक्षा राधारानी ने निजी कारणों से अध्यक्ष पद से त्याग दिया, जिसे बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के विशेष अनुरोध पर स्वीकार कर लिया ! तत्पश्चात राधारानी ने अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका बैठक में उपस्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष सभापति शर्मा व विमल वर्मा, महासचिव बुद्ध प्रकाश व विजय वर्मा उर्फ मोनू, उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा, सचिव राम सुमिरन, संगठन मंत्री कौशल किशोर व अभिजीत वर्मा, महामंत्री शिव कुमार शर्मा व प्रशांत कुमार, संयुक्त मंत्री शिव नारायण तथा मंत्री कमलेश चन्द्र ने समर्थन किया।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल वर्मा को संरक्षक, महामंत्री शिव कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष तथा मंत्री कमलेश चन्द्र को कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सभापति शर्मा ने किया, जिस पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की।

उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। सभी ने एकजुट होकर संस्था को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button