दीनदयाल शोध संस्थान में किसान सारथी ऐप की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : किसान सारथी ऐप का उपयोग करके सोयाबीन संबंधी सलाह तैयार करने पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार 16 मार्च 2026 को दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के डॉ. राम मनोहर लोहिया सेमिनार हॉल में अटारी जोन-9 जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां, सतना के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसका उद्देश्य सोयाबीन किसानों के लिए प्रभावी परामर्श सेवाएं विकसित करने में कृषि पेशेवरों की क्षमता को बढ़ाना था। कार्यशाला का लक्ष्य प्रतिभागियों को किसान सारथी कोष प्लेटफॉर्म की विशेषताओं और व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था, ताकि वे समय पर, सटीक और स्थान-विशिष्ट सोयाबीन परामर्श तैयार कर सकें।

कार्यशाला का उद्घाटन प्रोफेसर आलोक चौबे, कुलगुरु, महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय, संजीव कुमार पीआई किसान सारथी 2.0, आईसीएआर, डॉ. ए.ए. राउत वैज्ञानिक (एई) आईसीएआर-अटारी जबलपुर, मनोज सैनी प्रभारी उद्यमिता डीआरआई और अपराजित शुक्ला सचिव डीआरआई ने किया। कार्यशाला में 45 प्रतिभागी उपस्थित थे।

सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने कृषि विस्तार सेवाओं को मजबूत करने में डिजिटल ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान संजीव कुमार, पीआई किसान सारथी 2.0 आईसीएआर ने प्रतिभागियों को अपने विशेषज्ञ परामर्श दिए और किसान सारथी ऐप से संबंधित उनके सभी प्रश्नों का प्रभावी ढंग से समाधान किया। समापन सत्र में डॉ. एसआरके सिंह, निदेशक आईसीएआर-अटारी जबलपुर ने प्रतिभागियों को अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।

कार्यशाला में मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र के किसान सारथी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे‌। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां सतना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ नवीन कुमार शर्मा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज शर्मा वैज्ञानिक कृषि प्रसार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button