Breaking News

भाजपा के संरक्षण में अधिकारी, नेता कर रहे हैं प्रापर्टी डीलिंग: अखिलेश यादव

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग और अधिकारी मिलकर अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में जमींनों की लूट कर रहे हैं और उद्योगपतियों को बेचकर फायदा उठा रहें है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में जमींनों की लूट के मामलों को कई बार उठाया। लेकिन यह सरकार सुनने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां लूट होगी वहां विकास नहीं हो सकता है। भाजपा के लोगों ने जब अयोध्या जैसी पावन धरती पर इस तरह की लूट की है तो पूरे प्रदेश में कितनी लूट हुई होगी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

अखिलेश यादव आज अयोध्या से बड़ी संख्या में आए किसानों तथा प्रशासन की मनमानी के शिकार लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। समाजवादी पार्टी के अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ‘पवन‘ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अयोध्या में पिछले कुछ वर्षों में हुई जमींनों की लूट और रजिस्ट्रियों का पूरा ब्यौरा सौंपा।

निर्दोषों का उत्पीड़न भाजपा की उपलब्धि : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि जब अयोध्या के किसानों ने मुआवजा और सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की तब सरकार ने नहीं बढ़ाया और किसानों की मांग के अनुसार मुआवजा नहीं दिया। लेकिन जब गरीब किसानों से भाजपा के लोगों ने जमींने सस्ती दामों पर खरीद ली तब सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाया। इससे किसानों का तो नुकसान हुआ ही राजस्व की भी क्षति हुई। हम समाजवादी पार्टी के नेताओं को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अयोध्या में हुई जमींनों की लूट में शामिल भाजपा के नेताओं और अधिकारियों की सूची दी है। यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने केवल अयोध्या के किसानों की जमींनों की लूट नहीं की बल्कि सेना की जमींन जिसकी तरफ कोई नहीं देखता और छेड़खानी नहीं करता है, उस फायरिंग रेंज की जमींन की भाजपा की सत्ता संरक्षण में अधिकारी, नेता प्रापर्टी डीलिंग कर रहे हैं। 14 ग्रामसभाओं में 13 की जमीन कौड़ियों के दाम खरीद ली गई। उसका स्वरूप भी बदला जा रहा है। भाजपा सरकार ने अयोध्या में चुनाव हारने के कारण जनता को परेशान करने के लिए रेलवे का एलाइनमेंट बदल दिया। जो एलाइनमेंट पहले था उसमें गरीबों की ज्यादा जमींन नहीं ली जा रही थी। किसी का कारोबार नहीं खत्म हो रहा था। लेकिन जानबूझकर गरीबों को परेशान करने के लिए और उनकी जमींने छीनने के लिए रेलवे का एलाइनमेंट बदल दिया। नये एलाइनमेंट में बड़ी संख्या में गरीबों के मकान दुकान शामिल हैं। सरकार साजिश के तहत उनकी जमींनों को छीनना चाहती है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अयोध्या के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जमींनों की लूट हो रही है। क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ यही भाजपा सरकार का जीरों टॉलरेंस है? क्या यही जीरों टॉलरेंस है कि अपने लोगों को और मालामाल बना दें। अयोध्या की भोलीभाली जनता को जमींनों की कीमतों के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन भाजपा के नेता और अधिकारी जानते थे कि जमींनों की कीमत बढ़ेगी इसीलिए उन्होंने लूट मचाई।

अखिलेश यादव ने अयोध्या के किसानों और गरीब लोगों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी लोग उनके साथ है। हम लोग चाहते हैं कि अयोध्या का विकास हो। वर्ल्ड क्लास सिटी बने। लेकिन वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए दिमाग चाहिए। दो साल के बाद प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। जमींनों का सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को ज्यादा मुआवजा देंगे। उनके घर परिवार में खुशहाली लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। महर्षि योगी के नाम पर ट्रस्ट था उसमें भी कुछ अधिकारी घुस गये हैं। इस मामले को भी उठाया जाएगा। ट्रस्ट के नाम पर भी जमीन की खूब खरीद फरोख्त हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अयोध्या में जितनी भी रजिस्ट्रियां हुई हैं उनकी कॉपी दी है। उसमें सबकी फोटो है। परिवार की सूची है। अब मुख्यमंत्री जी विधानसभा में कोई दूसरी सूची नहीं पढ़ पाएंगे।

Loading...

Check Also

बाल निकेतन इंटर कालेज में नशा उन्मूलन गोष्ठी का हुआ आयोजन

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ।बाल निकेतन शिक्षा समिति, गायत्री नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ के पदाधिकारियों ने ...