
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार का दूसरा मैच परिचालन और लेखा विभाग के बीच खेला गया। लेखा विभाग की टीम पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में केवल 103 रन ही बना पाई। लेखा विभाग की तरफ से अनुराग भट्ट ने 18 बाल पर तीन चौके की मदद से 23 रन, रवि रंजन ने 32 बाल पर दो चौके की मदद से 24 रन बनाए तथा आशीष चौरसिया ने 12 रनों का योगदान दिया। परिचालन विभाग की तरफ से रामप्रवेश यादव ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए , गोविंद, आशीष, गौरव, अनुराग और अजीत को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परिचालन विभाग की टीम में 7.1 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया और पूरे 2 पॉइंट अर्जित कर लिए। परिचालन की तरफ से रामप्रवेश यादव ने 15 बाल पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन तथा मनीष ने 19 बाल पर छह चौके और छक्के की मदद से 34 रन बनाए। परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टेशन डायरेक्टर / छपरा राजेश कुमार के द्वारा दिया गया दिया गया।