
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कोलकाता : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के 170 रनों के लक्ष्य को 12.5 ओवर में ही हासिल करके फाइनल में शानदार एंट्री मारी है। जिसमें फिन ऐलन का 33 गेंद पर तूफानी शतक सबसे खास है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के लगाए।
इसके साथ एलन ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिसने 47 गेंद में शतक जड़ा था।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड 2021 में फाइनल पहुंचा था जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।