MLC चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 27 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अब तक कई सीटें जीत चुकी है। वहीं, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। इस बड़ी जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है।

योगी ने ट्विटर पर लिखा कि आज उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में बीजेपी की प्रचण्ड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।

Related Articles

Back to top button