
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कोटा : कोटा मंडल में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत “साधना सप्ताह” का आयोजन गुरुवार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस अवधि में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो एवं कार्यालयों में कार्यशालाएं एवं सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलवे कर्मचारी iGOT कर्मयोगी पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल एवं कोर्सेज में सहभागिता करते हुए न्यूनतम 4 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
सौरभ जैन ने बताया कि “साधना सप्ताह” का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना तथा आधुनिक कार्यप्रणाली, डिजिटल लर्निंग एवं कुशल प्रशासनिक कार्यशैली को प्रोत्साहित करना है।