ब्रेकिंग:

उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी कार्यालयों में एक सप्ताह तक आयोजित हुए “विश्व विरासत दिवस” पर कईं कार्यक्रम

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर/ जोधपुर / अजमेर : विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अपने मंडलों एवं अन्य इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में संगोष्ठी, व्याख्यान, सेमिनार, परिचर्चा, प्रदर्शनी प्रश्नोत्तरी इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार इस वर्ष विश्व विरासत दिवस समारोह की थीम (विषय) “आपदा एवं संघर्ष प्रतिरोधी विरासत- विरासत की सुरक्षा के संबंध में कार्यवाही” है। रेल संग्रहालय/ विरासत दीर्घाओं/ पार्कों और विरासत स्थलों पर विश्व धरोहर दिवस मनाया गया। साथ ही भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को चित्रों, प्रदर्शनियों और सजावटी कार्यों के माध्यम से दर्शाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी विरासत को संरक्षित रखने में सदा अग्रणी रहा है। अजमेर मंडल पर वैली क्वीन ट्रेन का संचालन इसका एक उत्तम उदाहरण है।

विश्व विरासत दिवस की पूर्व संध्या दिनांक 17.04.2025 को भारतीय रेलवे के समृद्ध विरासत के इतिहास के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मंडलों और अन्य इकाइयों में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें रेलवे कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अजमेर मंडल के डीआरएम ऑफिस को सजाया गया और रेलवे की समृद्ध विरासत के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने के लिए अजमेर के रेल संग्रहालय को स्कूली बच्चों और आम जनता के लिए बिना शुल्क लिए प्रवेश खुला रखा गया।

जोधपुर और अजमेर रेलवे वर्कशॉप में भी हेरिटेज साधनों, हेरिटेज गैलरी को सजाकर हेरिटेज दिवस मनाया गया। वर्कशॉप में सेमिनार, सम्मेलन और व्याख्यान आदि का भी आयोजन किया गया। जयपुर मंडल के कोचिंग डिपो में विश्व विरासत दिवस मनाया गया जहां बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आयोजित विश्व विरासत दिवस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक तथा मुख्य कारखाना प्रबंधक स्तर के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

Loading...

Check Also

उप्र परिवहन निगम में महिला परिचालक पद हेतु ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उ०प्र०परिवहन निगम में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com