
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान के राजकीय आवास संख्या–1, माल एवेन्यू पहुंचे, जहां उन्होंने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री राकेश सचान की पुत्री राशि सचान एवं उनके पति सीवेन्द्र सचान को नवविवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद देते हुए सुख, समृद्धि एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परिवार के साथ आत्मीय वातावरण में संवाद भी किया।

मंत्री राकेश सचान ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।