ब्रेकिंग:

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हुए वैज्ञानिकों और विज्ञान प्राध्यापकों के व्याख्यान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में देश के जाने माने वैज्ञानिकों और विज्ञान प्राध्यापकों के व्याख्यान हुए। यह कार्यक्रम ग्रामोदय विश्वविद्यालय और विज्ञान भारती महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित तथा नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस इंडिया चैप्टर भोपाल एवं मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद नेहरू नगर भोपाल द्वारा प्रायोजित था।

शुक्रवार सम्पन्न तकनीकी सत्रों में प्रो ए के मिश्रा, हरी सिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी सागर, प्रो जे पी एन मिश्रा, गुजरात सेंटर यूनिवर्सिटी, डॉ कौशल त्रिपाठी, वैज्ञानिक टी एफ आर आई जबलपुर आदि मुख्य व्यक्तव्य दिया। प्रो आई पी त्रिपाठी कुलगुरू राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा मुख्य अतिथि रहे। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो भरत मिश्रा ने अध्यक्षता की। संचालन डॉ वंदना पाठक ने किया ।

अतिथि परिचय अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो सूर्यकांत चतुर्वेदी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पृष्ठभूमि एवं रूपरेखा डॉ सीता शरण गौतम कार्यक्रम संयोजक ने प्रस्तुत किया। प्रो जेपीएन मिश्रा ने फिजियोलॉजिकल एप्रोच टू ह्यूमन कॉन्शियसनस पर अपना उद्बोधन दिया। प्रो ए पी मिश्रा ने इंडियन ज्ञान सिस्टम विद स्पेशल रेफरेंस टू केमिकल एंड हेल्थ सर्विसेज पर दिया। अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रति वर्ष भारतीय भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकटरामन की खोज रमन प्रभाव की याद में मनाया जाता है।

इस दिन का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और नई खोजों के लिए प्रेरित करना है। भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कओवैक्सीन, डिजिटल इंडिया में आर्टिफिशियल,इंटेलीजेंट,,नवाचार,स्टार्टअप इकोसिस्टम में विकसित किया है। मुख्य अतिथि प्रो आई पी त्रिपाठी ने कहा कि विज्ञान का उपयोग लोककल्याण के लिए किए जाने चाहिए।डॉ कलाम साहब का संदेश सपने देखने का भी जिक्र किया। आभार प्रदर्शन डॉ वीरेंद्र उपाध्याय ने किया।

इसी श्रृंखला में तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो ए पी मिश्रा ने की एवं डॉ सौरभ त्रिपाठी द्वारा जीन, कृषि, पर्यावरण विषय पर किए जा रहे नवाचार, स्टार्टअप,एवं किसानों से संबंधित नवीन कृषि तकनीक की भी जानकारी दी। इस अवसर पर विज्ञान के 150 छात्र/छात्राओं सहित विज्ञान एवं पर्यावण संकाय के प्रो रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ जी एस गुप्ता, डॉ साधना चौरसिया,डॉ रवि चौरे, डॉ उमाशंकर मिश्रा, डॉ सुधाकर मिश्रा प्रो शशिकांत त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मी, डॉ बृजेश शुक्ला, विजय त्रिपाठी, अर्पणा शर्मा आदि उपस्थित रहे !

Loading...

Check Also

महाकुंभ के समापन पर मोदी मांगे माफी, योगी फुलावें छाती !

मनोज श्रीवास्तव, लखनऊ : 26 फरवरी को प्रयागराज में 45 दिनों तक चले भव्य महाकुंभ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com