लालू प्रसाद यादव के 77 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय दरुलशफा स्थिति में धूमधाम से लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 77 व जन्मदिन मनाया गया । बिहार के गोपालगंज में जन्मे लालू प्रसाद यादव ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री और फिर देश के रेल मंत्री भी बन गए राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद का 77वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनके आवास एवं सभी जिलों के कार्यालय में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। वहीं लखनऊ के राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय स्थित जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार यादव नगर पंचायत तंबौर दानिश कमल खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव जिला अध्यक्ष ममता मल्होत्रा राष्ट्रीय महासचिव व डॉक्टर लोलारक उपाध्याय प्रदेश महासचिव एवं पूनम साहू उपस्थित थी। राष्ट्रीय जनता दल उत्तर के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button